ब्रेकिंग
सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक

BPSC पेपर लीक कांड : गिरफ्तार DSP रंजीत रजक के कई ठिकानों पर EOU की रेड

PATNA : बीपीएससी पेपर लीक कांड से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। आय से अधिक संपत्ति अर्जीत करने के आरोप में गिरफ्तार डीएसपी रंजीत रजक के कई ठिकानों पर छापेमारी चल रही है

BPSC पेपर लीक कांड : गिरफ्तार DSP रंजीत रजक के कई ठिकानों पर EOU की रेड
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : बीपीएससी पेपर लीक कांड से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। आय से अधिक संपत्ति अर्जीत करने के आरोप में गिरफ्तार डीएसपी रंजीत रजक के कई ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। सुबह से ही आर्थिक अपराध इकाई की टीम डीएसपी के पटना, कटिहार और अररिया के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। सरकार ने दो दिन पहले ही गिरफ्तार डीएसपी रंजीत कुमार रजक को सस्पेंड कर दिया था। 


बीपीएससी प्रश्न पत्र लीक मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने गिरफ्तार डीएसपी रंजीत कुमार रजक के खिलाफ गलत तरीके से आय से अधिक संपति अर्जीत करने का मामला दर्ज किया है। कोर्ट से आदेश मिलने के बाद शनिवार की सुबह ईओयू की टीम ने एक साथ डीएसपी के पटना, कटिहार और अररिया के ठिकानों पर रेड किया है। डीएसपी के कुल चार ठिकानों पर ईओयू की छापेमारी चल रही है।


आर्थिक अपराध इकाई की इस छापेमारी में गिरफ्तार डीएसपी रंजीत रजक की अकूत संपत्ति का खुलासा हुआ है। आरोपी डीएसपी की पटना में 51 लाख की प्रॉपर्टी, बहन के नाम पर पेट्रोल पंप, पत्नी के नाम पर बैंक खातों में लाखों के डिपॉजिट समेत कई लग्जरी गाड़ियां खरीदने का खुलासा हुआ है। डीएसपी रंजीत रजक ने गलत तरीके से आय से 81 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जीत की है।


बीते दो अगस्त को BPSC पेपर लीक कांड में गिरफ्तार डीएसपी रंजीत रजक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए  सरकार ने सस्पेंड कर दिया था। बीपीएससी पेपर लीक कांड की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई की एसआईटी को डीएसपी के खिलाफ कई सबूत मिलते थे, जिसके बाद 13 जुलाई को डीएसपी रंजीत रजक को गिरफ्तार कर लिया था। जांच कर रही एसआईटी की टीम ने रंजीत रजक को हिरासत में लेने के बाद लंबी पूछताछ की थी।


पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी शक्ति कुमार की गिरफ्तारी के बाद डीएसपी रंजीत रजक की संदिग्ध भूमिका के बारे में जानकारी मिली थी। शक्ति से पूछताछ में एसआईटी को डीएसपी के खिलाफ कई सबूत हाथ लगे,  जिसके बाद डीएसपी को पूछताछ के लिए बुलाया गया। जब उनसे सवाल पूछे जा रहे थे तब वे जांच में बाधा डालने लगे। लंबी पूछताछ के बाद आर्थिक अपराध इकाई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।