ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

BJP विधायक पर लगा रेप का आरोप, मेडिकल अफसर के साथ दुष्कर्म, पीड़िता ने कहा - एमएलए ने की जबरदस्ती शराब पिलाने की कोशिश

DESK : महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. एक ऐसी खबर सामने आई है. जिसने सबको चौंका कर रख दिया है. एक शादीशुदा महिला ने बीजेपी विधायक के ऊपर रेप का

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DESK : महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. एक ऐसी खबर सामने आई है. जिसने सबको चौंका कर रख दिया है. एक शादीशुदा महिला ने बीजेपी विधायक के ऊपर रेप का आरोप लगाया है. पीड़िता एक मेडिकल ऑफिसर है. उसका कहना है कि राजधानी के एक आलीशान होटल में उसके साथ हैवानियत की गई. पीड़िता ने कहा कि एमएलए ने उसे जबरदस्ती शराब पिलाने की भी कोशिश की. 


पीड़ित महिला का कहना है कि भाजपा विधायक ने उसे फोन कर राजधानी के एक आलीशान होटल में बुलाया था. पीड़ित मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि वह प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) में मेडिकल अफसर के रूप में तैनात है. अस्पताल की मुलभुत सुविधाओं में कमियों को लेकर उसने विधायक से मिलने के लिए समय मांगा था. जब विधायक ने होटल के कमरे में मिलने के लिए बुलाया तो महिला ने सोचा कि उसके साथ गार्ड और असिस्टेंस होंगे. लेकिन जब महिला कमरे में पहुंची तो वह दंग रह गई. विधायक ने उसे शराब पिलाने की जबरदस्ती की और उसने दरवाजा बंद कर दिया. महिला ने बताया कि उसके साथ छेड़खानी हुई और इसका विरोध करने पर भाजपा विधायक ने उसके साथ हैवानियत की. पीड़िता ने यह गंभीर आरोप बीजेपी विधायक गोरुक पोरडुंग के ऊपर लगाया है. जो अरुणाचल प्रदेश के बामेंग सीट से विधायक हैं. 


रेप के आरोपी भाजपा विधायक गोरुक पोरडुंग ने कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है. राजधानी ईटानगर स्थित होटल में महिला ने मिलने के लिए समय मांगा था. विधायक ने बताया कि महिला के पति ने चुनाव के दौरान पैसे खर्च किये थे. जिसको लेकर महिला बात करना चाहती थी. उसने ही होटल में जॉइंट रूम बुक करने के लिए कहा था.