ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: BJP सांसद के भाई के बैंक बैलेंस पर अपराधियों की नजर, ब्रांच मैनेजर को फोन कर अकाउंट खाली करने को कहा

AURANGABAD : बिहार में साइबर क्राइम की घटनाएं अक्सर सामने आते रहती हैं. ऐसा ही एक मामला बिहार के औरंगाबाद जिले से सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. भारतीय जनता पार्टी

बिहार: BJP सांसद के भाई के बैंक बैलेंस पर अपराधियों की नजर, ब्रांच मैनेजर को फोन कर अकाउंट खाली करने को कहा
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : बिहार में साइबर क्राइम की घटनाएं अक्सर सामने आते रहती हैं. ऐसा ही एक मामला बिहार के औरंगाबाद जिले से सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुशील कुमार सिंह के बड़े भाई के बैंक बैलेंस पर अपराधियों की नजर पड़ी है. साइबर बदमाशों ने ब्रांच मैनेजर को फोन कर जल्द से जल्द अकाउंट को खाली करने का कहा और जब ये बात सामने आई तो सबकी नींद उड़ गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना औरंगाबाद जिले के नगर थाना की है. यहां साइबर क्रिमिनलों ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुशील कुमार सिंह के बड़े भाई सुनील कुमार सिंह के बैंक खाते से पैसे उड़ाने की कोशिश की है. बताया जा रहा है कि साइबर अपराधियों द्वारा बीजेपी नेता सुनील कुमार सिंह के बैंक खाते से जालसाजी कर एक बड़ी रकम निकलने की कोशिश की गई है. यह सनसनीखेज मामला प्रकाश में आने के बाद बीजेपी नेता की नींद उड़ गई है.


इस घटना के संबंध में बीजेपी सांसद के बड़े भाई सुनील कुमार सिंह ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने कहा है उनके नाम से पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक को फोन करके ऑनलाइन रुपयों को ट्रांसफर कराए जाने की मांग की जा रही थी. जिसकी सूचना बैंक प्रबंधक ने तत्काल उन्हें दी.


इस घटना के बाबत नगर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार ने बताया कि सुनील कुमार सिंह के द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. हालांकि जालसाज अपने द्वारा किए गए कार्य में सफल नहीं हुआ लेकिन उसके मोबाइल नंबर की सीडीआर की जांच पुलिस कर रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता