ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

बीजेपी के एक बड़े नेता ने किया बलात्कार, 10 साल की लड़की का आरोप... भाजपा नेता के साथ मिलकर कई लोगों ने लूटी इज्जत

DESK : गैंगरेप की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल दस साल की एक लड़की ने भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और उसके करीबियों पर गैंगरेप का बड़ा आरोप ल

बीजेपी के एक बड़े नेता ने किया बलात्कार, 10 साल की लड़की का आरोप... भाजपा नेता के साथ मिलकर कई लोगों ने लूटी इज्जत
First Bihar
3 मिनट

DESK : गैंगरेप की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल दस साल की एक लड़की ने भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और उसके करीबियों पर गैंगरेप का बड़ा आरोप लगाया है. पीड़िता की मां ने थाने में इसकी शिकायत की है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.


घटना मध्य प्रदेश के अशोकनगर की है. यहां चंदेरी में भारतीय जनता पार्टी के एक बड़े नेता के ऊपर रेप का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि 10 साल की लड़के के साथ गैंगरेप किया गया है. भाजपा नेता भी इसी पीड़िता का संबंधी बताया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा नेता ने अपने बड़े भाई के बेटे की बेटी को अपने हवस का शिकार बनाया और कई दिनों से उसका यौन शोषण किया गया. 


गैंगरेप पीड़िता की मां ने भाजपा नेता और उसके करीबियों के खिलाफ थाने में शिकायत की है. पीड़ित बच्ची और उसकी मां का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से परिजन जिसमें भारतीय जनता पार्टी के नेता भी है, सभी मिल के बच्ची के साथ गंदी-गंदी हरकत रहे थे. लड़की ने अपने मां के साथ बीते शनिवार यानी 4 तारीख को अशोकनगर पहुंच सारी यातनाओं को पुलिस को बता दिया.


कहा जा रहा है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. लेकिन इन सभी घटनाओं को पुलिस दबा रही है. केस दर्ज होने के सूबे में सियासत गर्म हो गई है. बताया जा रहा है कि भाजपा के जिस नेता ने इतनी घिनौनी घटना को अंजाम दिया है, वह पहले कांग्रेस पार्टी में था. बाद में वो कांग्रेस के एक बड़े और कद्दावर नेता के साथ बीजेपी में शामिल हो गया.  इन नेताजी का चंदेरी क्षेत्र में अच्छा दबदबा माना जाता है. इस मामले में कांग्रेस ने भी भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है.