ब्रेकिंग
घर में घुसकर चाकूबाजी, युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने बख्तियारपुर थाने पर किया पथरावबिहार के 3 जिलों में वज्रपात से 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलानपटना में सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला की पिटाई, रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया इलाका, CCTV फुटेज आया सामनेगांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट!, दूसरी बार भी डोप टेस्ट में फेलबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचनाघर में घुसकर चाकूबाजी, युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने बख्तियारपुर थाने पर किया पथरावबिहार के 3 जिलों में वज्रपात से 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलानपटना में सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला की पिटाई, रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया इलाका, CCTV फुटेज आया सामनेगांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट!, दूसरी बार भी डोप टेस्ट में फेलबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना

भाजपा कार्यकर्ता को गोली मारने वाला गिरफ्तार, सैलून में घुसकर मारी थी 5 गोली

ARARIA: अररिया के फारबिसगंज में अपराधियों ने सैलून में घुसकर पूर्व वार्ड पार्षद सह भाजपा कार्यकर्ता मनोज ठाकुर को पांच गोलियां मारी थी। घायल मनोज ठाकुर का इलाज पूर्णिया के मैक्स हॉ

भाजपा कार्यकर्ता को गोली मारने वाला गिरफ्तार, सैलून में घुसकर मारी थी 5 गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARARIA: अररिया के फारबिसगंज में अपराधियों ने सैलून में घुसकर पूर्व वार्ड पार्षद सह भाजपा कार्यकर्ता मनोज ठाकुर को पांच गोलियां मारी थी। घायल मनोज ठाकुर का इलाज पूर्णिया के मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा है। अररिया पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया है। 


अररिया पुलिस ने गोली दागने वाले संजय चौधरी को नेपाल बॉर्डर के चाणक्या चौक से गिरफ्तार किया है। अररिया एसपी ने बताया कि जमीन की दलाली को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद पार्टनर संजय चौधरी ने अपने दूसरे पार्टनर मनोज ठाकुर को गोली मारी थी। 


एसपी ने बताया कि दोनों जमीन के दलाल हैं। पैसे के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हुआ था। जिसके बाद संजय चौधरी ने पांच गोलियां दागी थी। घायल मनोज ठाकुर का इलाज पूर्णिया के मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा है। इधर गिरफ्तार संजय चौधरी के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा और पांच कारतूस बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।