ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

BJP नेता का अश्लील वीडियो वायरल, कई दिनों से महिला के साथ कर रहा था गंदा काम

MUMBAI : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. यह वीडियो तेजी से फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फैल रहा है. मामल

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUMBAI : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. यह वीडियो तेजी से फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फैल रहा है. मामला सामने आने के बाद पीड़ित महिला की ओर से थाने में रेप का मामला दर्ज कराया गया है. पीड़िता के मुताबिक कई दिनों से पूर्व विधायक उसके साथ जबरदस्ती गंदा काम करता था. 


मामला महाराष्ट्र के मीरा-भायंदर की है. जहां मीरा-भायंदर के पूर्व भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता का अश्लील वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. बीजेपी नेता फरार चल रहा है. नरेंद्र मेहता समेत दो लोगों के खिलाफ कथित तौर पर रेप का मुकदमा दर्ज कराया गया है. महिला के आरोपों के मुताबिक साल 1999 से नरेंद्र मेहता ने कई बार उसके साथ जबरन फिजिकल रिलेशनशिप बनाया. जब इसका विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी भी दी. 


पुलिस ने बताया कि इस मामले में संजय तरकार नाम के एक युवक पर भी केस दर्ज किया गया है. संजय तरकार ने हाल ही में बीजेपी से इस्तीफा दिया है. वायरल वीडियो  में बीजेपी नेता विधायक नरेंद्र मेहता एक महिला के साथ दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद शिकायतकर्ता महिला ने अपनी जान का खतरा बताया है. महिला का आरोप है कि नरेंद्र मेहता ने अपने पद का गलत इस्तेमाल किया और महिलाओं पर अत्याचार किया. 


वायरल वीडियो के बारे में महिला ने बताया कि उसने हाल ही में जानबूझकर यह वीडियो बनाया था. उसने ही स्टिंग के तौर पर बनाया था ताकि नरेंद्र मेहता की कारस्तानी को उजागर किया जा सके. इसके बाद इस महिला ने आईजी ऑफिस के बाहर से एक भावनात्मक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है.