ब्रेकिंग
Bihar News: पटना में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर लगेगी रोक, बिना आदेश किराया बढ़ाने वालों पर एक्शनBihar IAS Transfer List : बिहार में आधी रात बड़ा IAS फेरबदल, 12 अफसरों का तबादला; जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी बिहार में जमीन वालों के लिए बड़ी खबर! दाखिल-खारिज में बदला नियम, अब ऐसे होगी जांचBihar weather: बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में बरसी राहतपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलाBihar News: पटना में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर लगेगी रोक, बिना आदेश किराया बढ़ाने वालों पर एक्शनBihar IAS Transfer List : बिहार में आधी रात बड़ा IAS फेरबदल, 12 अफसरों का तबादला; जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी बिहार में जमीन वालों के लिए बड़ी खबर! दाखिल-खारिज में बदला नियम, अब ऐसे होगी जांचBihar weather: बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में बरसी राहतपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसला

बिहार : बिस्कुट खरीदने गई नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, अपराधियों ने हत्या कर नदी में फेंकी लाश

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर नाबालिग के साथ दरिंदगी कर उसकी हत्या कर देने का मामला सामने आया है. परिजनों ने बताया कि अपराधियों ने बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया उसके बाद उस

बिहार : बिस्कुट खरीदने गई नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, अपराधियों ने हत्या कर नदी में फेंकी लाश
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर नाबालिग के साथ दरिंदगी कर उसकी हत्या कर देने का मामला सामने आया है. परिजनों ने बताया कि अपराधियों ने बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया उसके बाद उसकी हत्या कर शव को बूढ़ी गंडक नदी में फेंक दिया. आज सुबह-सुबह बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है. घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के सिउरी पुल स्थित कोरिया घाट की बताई जा रही है. 


जानकारी के अनुसार, भवानंदपुर वार्ड-7 निवासी कुंदन कुमार की बेटी छठी क्लास में पढ़ने वाली लगभग 11 वर्षीय मीनाक्षी कुमारी 13 फरवरी की शाम बिस्किट खरीदने घर से निकली थी. इसके बाद वह वापस नहीं लौटी. परिजनों ने खोजबीन के बाद 14 फरवरी को वीरपुर थाने में अपरहण की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. बताया जा रहा है कि आज सिउरी पुल स्थित कोरिया घाट के समीप बूढ़ी गंडक नदी में लोगों ने एक लाश तैरती देखी. इसकी सूचना पर परिजन वहां पहुंचे तो शव की शिनाख्त लापता छात्रा के रूप में की गई. 


परिजनों ने आरोप लगाया कि छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया है. परिजनों ने पुलिस प्रशासन से जांच कर बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की है. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा. फिलहाल सारे बिंदुओं पर पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता