ब्रेकिंग
ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा

बर्थडे से लौट रहे परिवार पर बदमाशों ने की फायरिंग, घर के मुखिया को किया किडनैप

GAYA : बिहार के गया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने पहले एक परिवार पर जमकर फायरिंग की और बाद में घर के मुखिया का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने उसे अगवा कर स्कार्पियो

बर्थडे से लौट रहे परिवार पर बदमाशों ने की फायरिंग, घर के मुखिया को किया किडनैप
First Bihar
2 मिनट

GAYA : बिहार के गया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने पहले एक परिवार पर जमकर फायरिंग की और बाद में घर के मुखिया का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने उसे अगवा कर स्कार्पियो में बैठा लिया और फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस घटना के बाद पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। 




घटना पंचानपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोल पम्प के पास की है। रात में पीड़ित जान बचाकर घर भाग आया। इसके बाद गुरुवार की सुबह घटना में जख्मी पत्नी और बर्थडे पार्टी में आई एक रिश्तेदार 15 साल की लड़की को अनुमंडलीय अस्पताल में नेपा पैक्स के पूर्व अध्यक्ष रामइकबाल सिंह ने भर्ती कराया। फिलहाल उन्हें मगध मेडिकल कालेज, गया रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। 




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ नेपा गांव के के रविन्द्र पासवान अपने परिवार के साथ प्लांट पर संचालक को केक खिलाने जा रहे थे। इसी दौरान लगभग 6 की संख्या में अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में रविन्द्र की पत्नी पिंकी देवी और लड़की घायल हो गई। जबकि पासवान को बदमाशों ने अगवा कर लिया और उसकी जमकर पिटाई भी की। पंचानपुर ओपी अध्यक्ष विनय कृष्ण ने बताया कि मामले को लेकर जांच जारी है। 

टैग्स