ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: पूर्व विधायक बीमा भारती के बेटे ने किया सरेंडर, गोपाल यादुका मर्डर केस में लंबे समय से फरार था राजा

Bihar Crime News: साल 2024 के दो जून को भवानीपुर के बड़े हार्डवेयर कारोबारी गोपाल यादुका की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में फरार पूर्व विधायक बीमा भारती के बेटे ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है.

Bihar Crime News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: पूर्णिया के बड़े हार्डवेयर कारोबारी गोपाल यादुका मर्डर केस में पिछले कई महीनों से पुलिस को चकमा दे रहे पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक बीमा भारती के बेटे राजा कुमार ने आखिरकार पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। इससे पहल बीमा भारती के पति अवधेश मंडल ने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। 


दरअसल, साल 2024 के दो जून को भवानीपुर के बड़े हार्डवेयर कारोबारी गोपाल यादुका की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पूर्व विधायक बीमा भारती के बेटे राजा कुमार और उसके पिता अवधेश मंडल के खिलाफ पुलिस ने थाने में केस दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि बीमा भारती के बेटे राजा ने गोपाल यादुका की हत्या के लिए रूपए लेकर शूटर मंगाए थे, जिसमें उसके पिता अवधेश मंडल ने उसकी मदद की थी।


मामला कोर्ट में पहुंचा और पिछले साल 25 जून को कोर्ट ने दोनों बाप बेटा के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया। वारंट जारी होने के बाद दोनों बाप बेटा फरार हो गए और लगातार पुलिस को चकमा देते रहे। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए पूर्णिया से लेकर पटना तक छापेमारी की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। आखिरकार पुलिस की दबिश से परेशान होकर बीमा भारती के पति ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।


इसके बाद से पुलिस बीमा भारती के बेटे राजा कुमार को लगातार तलाश कर रही थी। इस हाई प्रोफाइल केस में संजय भगत, विशाल राल, ब्रजेश कुमार और विकास कुमार को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। हत्याकांड की जांच के दौरान यह बात सामने आई कि बीमा भारती के बेटे राजा ने गोपाल यादुका की हत्या के लिए पांच लाख की सुपारी दी थी। लगातार पुलिस की दबिश से परेशान होकर आखिरकार राजा ने सरेंडर कर दिया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता