ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बाइक सवार की हत्या करने आये बदमाशों का फंसा कट्टा, गोली नहीं चलने पर हो गया ये सब

BETTIAH : बिहार में कट्टा निकाल बात - बात में गोली चलाने की बात करना एक फैशन की चीज़ बनता जा रहा है। आलम यह है कि बदमाश को अपराधी किस्म के लोगों द्वारा राह चलते युवक को रुकवा कर उनक

बाइक सवार की हत्या करने आये बदमाशों का फंसा कट्टा, गोली नहीं चलने पर हो गया ये सब
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BETTIAH : बिहार में कट्टा निकाल बात - बात में गोली चलाने की बात करना एक फैशन की चीज़ बनता जा रहा है। आलम यह है कि बदमाश को अपराधी किस्म के लोगों द्वारा राह चलते युवक को रुकवा कर उनके ऊपर कट्टा तान दिया जा रहा है और लूट - पाट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेतिया से सामने आ रह है। जहां एक बाइक सवार की हत्या करने युवक का कट्टा ही फंस गया और उसक बाद जो माहौल बना वो काफी रोचक रहा। 


दरअसल, बेतिया में बीच सड़क एक युवक की हत्या की कोशिश की गई। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फायरिंग के दौरान बदमाशों का कट्‌टा फंस गया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों द्वारा बदमाशों को पकड़ने के लिए दौड़ लगा दिया गया। जिसके बाद बदमाश मौके पर बन रहा माहौल देखकर वहां से फरार हो गए। 


बताया जा रहा है, बेतिया नगर के आमना उर्दू हाई स्कूल के पास गोपालपुर के छवरहिया निवासी राहुल यादव का कुछ बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया गया है। अपराधी राहुल यादव पर गोली चलाता रहा लेकिन गनीमत यह रही कि उसके बंदूक से एक भी गोली नही निकल पाई। जिससे  राहुल की जान बच गई। पूरा घटनाक्रम एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। 


वहीं, सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जिसमें दिख रहा है कि राहुल को एक अपराधी रोकता है और कट्टा तान कर गोली चलाने की कोशिश करता है। गोली बंदूक में ही फंस जाती है। राहुल बाइक छोड़कर वहां से भाग निकलता है। कुछ दूर जाने के बाद युवक अपराधी को पकड़ने के लिए दौड़ता है, लेकिन बदमाश भाग निकलता है। घटना के बाद मौके पर पहुंची जांच में जुट गई है। राहुल बेतिया के कमलनाथ नगर स्थित एक कुरियर कंपनी के कार्यालय में काम करता है।


इधर, इस मामले को लेकर कालीबाग ओपी प्रभारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि घटना के बाद एक स्थानीय नागरिक ने अपने फोन से पीड़ित राहुल यादव से बात कराई। सीसीटीवी फुटेज को देखा गया है। जिसमें हमलावर फायरिंग करने का प्रयास कर रहा है। राहुल ने इस संबंध में किसी प्रकार की लिखित शिकायत अभी तक नहीं दर्ज कराई है।लिखित शिकायत मिलने पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें