ब्रेकिंग
प्रशांत किशोर के राघोपुर दौरे के दौरान झड़प, JDU नेता गंभीर रूप से घायल; हंगामे के बाद तेजस्वी यादव का दौरा रद्द✦अनंत सिंह के निष्कासन पर संजय गांधी का बड़ा बयान, कहा..हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी बड़े नेताओं की सहमति से लेते हैं फैसला✦थावे मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, 2 महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल✦सरकारी नौकरी लगते ही बदले पति के तेवर... पत्नी को घर से निकाला, मामला पहुंचा थाने✦बिहार में खाद्य सरंक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 531 प्रतिष्ठानों की जांच, 2 के लाइसेंस निलंबित, 15 पर केस दर्ज, निशांत ने कहा..कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी✦प्रशांत किशोर के राघोपुर दौरे के दौरान झड़प, JDU नेता गंभीर रूप से घायल; हंगामे के बाद तेजस्वी यादव का दौरा रद्द✦अनंत सिंह के निष्कासन पर संजय गांधी का बड़ा बयान, कहा..हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी बड़े नेताओं की सहमति से लेते हैं फैसला✦थावे मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, 2 महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल✦सरकारी नौकरी लगते ही बदले पति के तेवर... पत्नी को घर से निकाला, मामला पहुंचा थाने✦बिहार में खाद्य सरंक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 531 प्रतिष्ठानों की जांच, 2 के लाइसेंस निलंबित, 15 पर केस दर्ज, निशांत ने कहा..कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

बाइक लूटने के दौरान युवक को मारी गोली, हालत नाजुक, बहन को करमा पूजा का सामान पहुंचा कर लौट रहा था घर

PATNA: बिहार का अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। इस बार पटना से सटे बिक्रम थाना क्षेत्र के गोरखरी मिल्की के पास अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने एक बाइक सवार युवक को गोली मार द

बाइक लूटने के दौरान युवक को मारी गोली, हालत नाजुक, बहन को करमा पूजा का सामान पहुंचा कर लौट रहा था घर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार का अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। इस बार पटना से सटे बिक्रम थाना क्षेत्र के गोरखरी मिल्की के पास अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने एक बाइक सवार युवक को गोली मार दी है। युवक को गोली मारने के बाद सभी अपराधी हथियार लहराते फरार हो गये। 


अपराधियों ने इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब बाइक सवार युवक अपनी बहन के सुसराल से करमा पूजन सामग्री पहुंचा कर घर लौट रहा था। तभी गोरखरी मिल्की गांव के पास बाइक छीनने के दौरान हथियारबंद अपराधियों ने युवक के ऊपर गोली चला दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद 112 डायल और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।


 घायल युवक को बिक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया है। वही घटना को लेकर 112डायल के एएसआई मृत्युंजय कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी गोरखरी गांव के मिल्की  के पास किसी युवक को गोली मारी गई है। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची घायल युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे पटना एम्स रेफर किया गया है। घायल युवक की पहचान मोनू कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना परिजनों को दी गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता