ब्रेकिंग
बिहार में हड़ताली अमीनों पर सरकार का बड़ा एक्शन... 24 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं माने तो दूसरे अमीन संभालेंगे कमान✦बिहार विधान परिषद की बहाली में बड़ा ट्विस्ट! 7 पोस्ट पर रिजल्ट आने के बाद अब फिर हो रही सात सफल अभ्यर्थियों की परीक्षा, जानिए क्या है वजह ✦नीतीश कुमार के अधूरे सपनों को पूरा करेंगे सम्राट चौधरी! बिहार में बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, इन 2 शहरों की चमकेगी किस्मत; छठ पर भी बड़ा ऐलान✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: कमरे में सो रही मां की गला रेतकर हत्या, बेटे को चाकू से गोदकर मार डाला✦Bihar News : 'ना जीने की खुशी ना मरने का गम ....', अनंत सिंह के अंदाज में दिखे रौशन आनंद, बोले - खान सर मुझे भी मरवा सकते हैं...✦बिहार में हड़ताली अमीनों पर सरकार का बड़ा एक्शन... 24 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं माने तो दूसरे अमीन संभालेंगे कमान✦बिहार विधान परिषद की बहाली में बड़ा ट्विस्ट! 7 पोस्ट पर रिजल्ट आने के बाद अब फिर हो रही सात सफल अभ्यर्थियों की परीक्षा, जानिए क्या है वजह ✦नीतीश कुमार के अधूरे सपनों को पूरा करेंगे सम्राट चौधरी! बिहार में बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, इन 2 शहरों की चमकेगी किस्मत; छठ पर भी बड़ा ऐलान✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: कमरे में सो रही मां की गला रेतकर हत्या, बेटे को चाकू से गोदकर मार डाला✦Bihar News : 'ना जीने की खुशी ना मरने का गम ....', अनंत सिंह के अंदाज में दिखे रौशन आनंद, बोले - खान सर मुझे भी मरवा सकते हैं...

बाइक छिनने के दौरान अपराधियों ने एक युवक को भून डाला, हालत नाजुक, कल भी एक टीचर की दिनदहाड़े की गयी हत्या

AURANGABAD: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें स्थान पर है। यही कारण है कि आए दिन बदमाश अपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बात औरंगाबाद की यदि करे तो जिले में हर दिन अपराध

बाइक छिनने के दौरान अपराधियों ने एक युवक को भून डाला, हालत नाजुक, कल भी एक टीचर की दिनदहाड़े की गयी हत्या
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

AURANGABAD: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें स्थान पर है। यही कारण है कि आए दिन बदमाश अपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बात औरंगाबाद की यदि करे तो जिले में हर दिन अपराधी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। अभी कल ही शनिवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के अगले दिन यानी आज रविवार को अपराधियों ने फिर एक युवक को गोलियों से भून डाला। अपराधियों द्वारा लगातार पुलिस को चुनौती दी जा रही है।   


अपराधियों ने 24 घंटे के अंदर दो लोगों को सरेआम गोली मारकर पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। अपराधियों ने पहले शनिवार को गोह में दिनदहाड़े एक शिक्षक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वही अगले ही दिन रविवार को औरंगाबाद मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सनथुआं में तीन अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून डाला। घायल युवक को औरंगाबाद सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है।


 युवक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। बताया जाता है कि अपराधी युवक से उसकी बाइक छीन रहे थे जिसका युवक ने विरोध किया था। जो अपराधियों को नागबार गुजरा और तीनों अपराधियों ने युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी। करीब पांच गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में युवक को पास के अस्पताल में ले जाया गया लेकिन युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए दूसरे हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने रेफर कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।  


बता दें कि शनिवार को अपराधियों ने एक सरकारी शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना गोह थाना क्षेत्र के चौठी विगहा गांव के मोड़ के पास की है। मृतक की पहचान चौठीबिगहा गांव निवासी रफीक आलम के 34 वर्षीय पुत्र जुबैर खान के रूप में हुई थी। जो एक सरकारी शिक्षक थे। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम वे रफीगंज स्थित अपने पिता की टेलर की दुकान से वापस अपने गांव जा रहा थे। 


रफीगंज पुल से अपने गांव जाने के क्रम में जैसे ही वे गांव की तरफ बढ़े पहले से घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने पीछे से सिर में गोली मार दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उन्हे पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजन अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वही घटना के चौबीस घंटे भी नहीं हुए थे कि अपराधियों ने फिर आज एक युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी। एक के बाद एक आपराधिक वारदातों से इलाके के लोगों में भी दहशत व्याप्त है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता