ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बाइक चला रहे युवक की दिनदहाड़े हत्या, बाइक के पीछे बैठे बदमाशों ने सिर में मारी गोली

MOTIHARI: बाइक चला रहे युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। बाइक के पीछे बैठे एक शख्स ने दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गये। घटना पूर्वी चंपारण के घ

बाइक चला रहे युवक की दिनदहाड़े हत्या, बाइक के पीछे बैठे बदमाशों ने सिर में मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: बाइक चला रहे युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। बाइक के पीछे बैठे एक शख्स ने दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गये। घटना पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन थाना क्षेत्र की है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


विजयी चंपापुर गांव के पास बदमाशों ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि शुक्रवार की दोपहर एक बाइक पर सवार तीन युवक भेलवा चंपापुर की ओर जा रहे थे तभी इसी बीच बाइक के पीछे बैठे एक शख्स ने ड्राइव कर रहे युवक को सिर में गोली मार दी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते फरार हो गए।


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से एक आधार कार्ड बरामद किया है जिससे मृतक की पहचान की गयी है। मृतक नाम वीरेंद्र चौधरी बताया जा रहा है जिसकी उम्र चालीस साल थी। वे मोतिहारी के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लुक्सा गांव के रहने वाले थे। 


घटना को देखकर ऐसा प्रतित होता है कि जबरन युवक को बाइक पर बैठाकर अपराधी ले जा रहे थे और रास्ते में ही उसकी हत्या कर दी। हत्या के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें