ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

कार्यपालक अभियंता के तीन ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में एकसाथ EOU और निगरानी की रेड

Bihar Crime News: आय से अधिक संपत्ति के मामले में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार के बिहारशरीफ, खगड़िया और पटना स्थित तीन ठिकानों पर निगरानी और आर्थिक अपराध इकाई की टीमों ने एक साथ छापेमारी की।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में पथ निर्माण विभाग, खगड़िया में पदस्थापित कार्यपालक अभियंता संजय कुमार के बिहारशरीफ, खगड़िया और पटना स्थित तीन ठिकानों पर शुक्रवार सुबह एक साथ छापेमारी की गई। निगरानी और आर्थिक अपराध इकाई की अलग-अलग टीमें तीनों स्थानों पर कार्रवाई कर रही हैं।



बिहारशरीफ के मोगलकुआं स्थित बौली मोहल्ले में संजय कुमार के पैतृक घर पर भी सुबह-सुबह अधिकारियों की टीम पहुंची। टीम ने घर को अपने नियंत्रण में लेकर तलाशी शुरू कर दी। छापेमारी की सूचना मिलते ही इलाके में हलचल बढ़ गई।



अधिकारियों की टीम घर के विभिन्न हिस्सों की तलाशी लेने के साथ जरूरी कागजात, जमीन-जायदाद से जुड़े दस्तावेज और अन्य सामानों की जांच कर रही है। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को कब्जे में लेकर उनकी भी पड़ताल की जा रही है।



बताया जा रहा है कि संजय कुमार वर्तमान में खगड़िया में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के पद पर पदस्थापित हैं। उनका पटना में भी एक ठिकाना है। आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले की जांच के क्रम में तीनों स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की गई है।



जांच एजेंसियां संजय कुमार की आय, संपत्ति और वित्तीय लेन-देन से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही हैं। बिहारशरीफ स्थित पैतृक घर में छापेमारी के दौरान बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। जांच पूरी होने तक किसी को भी घर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।



निगरानी और आर्थिक अपराध इकाई की टीम कई घंटे से दस्तावेजों और अन्य संपत्तियों से जुड़े रिकॉर्ड को खंगालने में जुटी है। छापेमारी के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आने की उम्मीद है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता