ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार : बढ़ता जा रहा है अपराधियों का तांडव, युवक को गोली मार हथियार लहराते फरार हुआ अपराधी

BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधियों का तांडव सिर चढ़कर बोल रहा है. इसी कड़ी में अपराधियों ने एक बार फिर एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. मामूली विवाद में एक अपराधी ने एक व्यक्ति को गो

बिहार : बढ़ता जा रहा है अपराधियों का तांडव, युवक को गोली मार हथियार लहराते फरार हुआ अपराधी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधियों का तांडव सिर चढ़कर बोल रहा है. इसी कड़ी में अपराधियों ने एक बार फिर एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. मामूली विवाद में एक अपराधी ने एक व्यक्ति को गोली मार दिया. जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए जाएं स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. घटना नयागांव थाना क्षेत्र के नयागांव की है। घायल व्यक्ति की पहचान नया गांव के रहने वाले अवनीश कुमार सिंह के रूप में की गई है.


परिजनों ने बताया कि गांव के ही अपराधी चंदन कुमार गाली गलौज कर रहा था. तभी गांव के ही अवनीश कुमार सिंह ने इसका विरोध किया. इसी से नाराज होकर अपराधी चंदन कुमार ने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया. जिससे एक गोली अवनीश कुमार सिंह को लग गई. गोली लगने के बाद अवनीश कुमार सिंह वहीं पर बेहोश होकर गिर गया. गोली की आवाज सुनकर घरवाले जैसे ही बाहर आएं, तभी अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया. परिजनों ने आनन-फानन में अवनीश कुमार सिंह को उस जगह से उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.


फिलहाल इस घटना की जानकारी नयागांव थाना पुलिस को दी गई है. मौके पर नया गांव थाने की पुलिस पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है. बताते चलें कि जिस तरीके से बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है इससे लोगों में लगातार डर का भय बना हुआ है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता