ब्रेकिंग
बिहार में CO समेत इतने राजस्व अधिकारियों पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर फिर चला सरकार का डंडापटना शहर से बाहर होंगे सभी कोचिंग संस्थान, बनेगा अलग हब; खान सर और रौशन आनंद विवाद के बीच सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलानपटना की एक महिला DCLR ने सीनियर के नाम पर ली 15 लाख की रिश्वत...शिकायत मिलने के बाद सस्पेंड करने की सिफारिशबिहार पुलिस और सरकार के दावों की हवा निकाल रहे अपराधी, पिकअप ड्राइवर को गोली मारकर लूट लिए एक लाखबिहार में नशे के कारोबार का अजब खेल: जब्त कोडीन कफ सिरप की थाने के मालखाने से हो रही थी सप्लाई, चार पुलिसकर्मी अरेस्ट, SHO सस्पेंडबिहार में CO समेत इतने राजस्व अधिकारियों पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर फिर चला सरकार का डंडापटना शहर से बाहर होंगे सभी कोचिंग संस्थान, बनेगा अलग हब; खान सर और रौशन आनंद विवाद के बीच सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलानपटना की एक महिला DCLR ने सीनियर के नाम पर ली 15 लाख की रिश्वत...शिकायत मिलने के बाद सस्पेंड करने की सिफारिशबिहार पुलिस और सरकार के दावों की हवा निकाल रहे अपराधी, पिकअप ड्राइवर को गोली मारकर लूट लिए एक लाखबिहार में नशे के कारोबार का अजब खेल: जब्त कोडीन कफ सिरप की थाने के मालखाने से हो रही थी सप्लाई, चार पुलिसकर्मी अरेस्ट, SHO सस्पेंड

बिहार: चाकू मारकर युवक की बेरहमी से हत्या, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया बवाल

SITAMARHI: सीतामढ़ी में बदमाशों ने चाकू के कई वार कर एक युवक की जान ले ली। हत्या की इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। फिलहाल हत्या के कारणों की जानकारी नहीं

बिहार: चाकू मारकर युवक की बेरहमी से हत्या, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया बवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी में बदमाशों ने चाकू के कई वार कर एक युवक की जान ले ली। हत्या की इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। फिलहाल हत्या के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटना पुनौरा थाना क्षेत्र की है।


मृतक की पहचान चिंटू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रह कि चिंटू की हत्या करने के बाद बदमाशों ने उसके शव को कूड़े के ढेर में फेंक दिया था। सुबह सवेरे लोगों ने जब चिंटू का शव कूड़े के ढेर में देखा तो इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। घटना से गुस्साए लोगों ने अंबेडकर चौक को जाम कर दिया और आगजनी कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है और हत्याकांड में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भोरोसा दिलाया है। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता