ब्रेकिंग
Samastipur News: दुकान बंद कर घर लौट रहे सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और सामान सुरक्षित मिलने से गहराया रहस्य✦Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Samastipur News: दुकान बंद कर घर लौट रहे सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और सामान सुरक्षित मिलने से गहराया रहस्य✦Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?

बिहार: युवक ने अपने ही साले और मामा को मारी गोली, पति-पत्नी के बीच विवाद सुलझाने पहुंचे थे दोनों

HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां एक जीजा ने अपने ही साले और उसके मामा को गोली मारकर घायल कर दिया। साला अपने मामा के साथ बहन-बहनोई के बीच चल रहे विवाद को सुलाझाने के लिए पहुंचा

बिहार: युवक ने अपने ही साले और मामा को मारी गोली, पति-पत्नी के बीच विवाद सुलझाने पहुंचे थे दोनों
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां एक जीजा ने अपने ही साले और उसके मामा को गोली मारकर घायल कर दिया। साला अपने मामा के साथ बहन-बहनोई के बीच चल रहे विवाद को सुलाझाने के लिए पहुंचा था। घटना जंदाहा थाना क्षेत्र के बरेला चौर की है।


दोनों की पहचान समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना निवासी विनोद साहनी के बेटे राकेश कुमार और महिसोर के रहने वाले सुबोध सहनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राकेश कुमार अपने मामा के साथ अपनी बहन के ससुराल पहुंचा था। बहन और बहनोई के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए दोनों मामा-भांजा जंदाहा पहुंचे थे।


विवाद सुलझाने के दौरान राकेश का बहनोई वीरेंद्र सहनी आपे से बाहर हो गया और राकेश और उसके मामा सुबोध सहनी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद दोनों मामा-भांजा को आनन फानन में इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता