ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार: युवक की हत्या से हड़कंप, बदमाशों ने मर्डर के बाद शव को पेड़ से लटकाया

CHHAPRA: छपरा में बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को पेड़ से लटका दिया। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने जब पेड़ से लटका युवक का शव देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई।

बिहार: युवक की हत्या से हड़कंप, बदमाशों ने मर्डर के बाद शव को पेड़ से लटकाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: छपरा में बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को पेड़ से लटका दिया। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने जब पेड़ से लटका युवक का शव देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना मसरक थाना क्षेत्र के नवादा पंचायत की है।


बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह ग्रामीण खेतों की तरफ जा रहे थे, तभी उनकी नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी। शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों का भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को पेड़ से लटका दिया है। युवक कौन है और कहां का रहने वाला है फिलहाल इस बात की जानकारी नही मिल सकी है।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस युवक की शिनाख्त की कोशिश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी, युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है।