ब्रेकिंग
जो चावल कबूतर नहीं खाता, वह आदमी क्या खाएगा? PDS राशन की गुणवत्ता पर मंत्री ने उठाए सवाल✦‘मेरी हर भविष्यवाणी सच हो रही है’, अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ एक्शन के बाद बोले तेजस्वी यादव; किसे बताया 10 नंबरी?✦Saharsa Crime: पूर्व मुखिया जावेद उर्फ गुड्डू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election Counting: बिहार की 8 सीटों पर मतगणना कल, जानें कहां-कहां होगी वोटों की गिनती? देखिये पूरी लिस्ट✦नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर कार्रवाई, सीतामढ़ी से फर्जी पत्रकार गिरफ्तार✦जो चावल कबूतर नहीं खाता, वह आदमी क्या खाएगा? PDS राशन की गुणवत्ता पर मंत्री ने उठाए सवाल✦‘मेरी हर भविष्यवाणी सच हो रही है’, अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ एक्शन के बाद बोले तेजस्वी यादव; किसे बताया 10 नंबरी?✦Saharsa Crime: पूर्व मुखिया जावेद उर्फ गुड्डू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election Counting: बिहार की 8 सीटों पर मतगणना कल, जानें कहां-कहां होगी वोटों की गिनती? देखिये पूरी लिस्ट✦नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर कार्रवाई, सीतामढ़ी से फर्जी पत्रकार गिरफ्तार

बिहार: बम ब्लास्ट से दहल गया पूरा इलाका, विस्फोट में दो लोग गंभीर रूप से घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी

ARARIA: खबर अररिया से आ रही है, जहां सुबह सवेरे बम ब्लास्ट की घटना से पूरा इलाका दहल उठा। विस्फोट की इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को इलाज के

बिहार: बम ब्लास्ट से दहल गया पूरा इलाका, विस्फोट में दो लोग गंभीर रूप से घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA: खबर अररिया से आ रही है, जहां सुबह सवेरे बम ब्लास्ट की घटना से पूरा इलाका दहल उठा। विस्फोट की इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों युवक शौच के लिए नहर की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान नहर पर रखे लावारिश बैग पर उनका पैर पड़ गया और बम ब्लास्ट कर गए। घटना फारबिसगंजस के ढोलबज्जा के कुप्पी टोला स्थित एबीसी नहर की है।


विस्फोट में घायल हुए दोनों लोगों की पहचान मनोज ऋषि देव और रवि ऋषिदेव के रूप में हुई है, जो मजदूरी करने का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों शुक्रवार को शौच के लिए नहर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में नगर के किनारे प्लास्टिक के झोला में कुछ सामान दिखा। दोनों ने झोले को पैर से टटोला, तभी झोले में रखा बम ब्लास्ट कर गया।  और वह झोला उनके पैर से टकरा गया।  जैसे ही झोला पैर से टकराया विस्फोट हो गया। विस्फोटक के कारण एक की आंख में चोट आई है वहीं दूसरे के पैर में चोट लगा है।


धमाके की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया है। फारबिसगंज थानाध्यक्ष आफताब अहमद ने कहा है कि पुलिस घटना के सभी बिंदूओं पर जांच कर रही है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि सुनसान जगह पर आखिर बम कहां से आया और बम को किसने वहां रखा था। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।