ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Vigilance Action in Bihar: निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर राजस्व कर्मचारी, रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया

Vigilance Action in Bihar: बिहार के मोतिहारी में निगरानी विभाग ने घूसखोर राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

Vigilance Action in Bihar
गिरफ्त में घूसखोर
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Vigilance Action in Bihar: बिहार के भ्रष्ट सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग का एक्शन लगातार जारी है। निगरानी विभाग की टीम ने मोतिहारी में बड़ी कार्रवाई करते हुए घूसखोर राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।


दरअसल, निगरानी विभाग को शिकायत मिली थी कि छौड़ादानो अंचल के भेलवा पंचायत का राजस्व कर्मचारी सोनू कुमार जमीन के दाखिल खारिज और परिमार्जन के नाम पर एक शख्स से रिश्वत की मांग कर रहा है। निगरानी विभाग की टीम ने पहले मामले की जांच की।


जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद धावा दल का गठन किया गया। सोमवार की सुबह निगरानी की टीम मोतिहारी पहुंची और जब आरोपी राजस्व कर्मचारी जमीन मालिक से पांच हजार रुपए की रिश्वत ले रहा था, तभी धावा बोल दिया और घूसखोर राजस्व कर्मचारी को रंगेहाथ धर दबोचा।


जानकारी देते हुए निगरानी डीएसपी विंध्याचल प्रसाद ने बताया कि राजस्व कर्मचारी जिससे 12 हजार रुपए घूस के तौर पर मांगा था लेकिन पीड़ित किसान रामबाबू प्रसाद गरीब था इसलिए 5 हजार रुपए देने को तैयार हुआ और आज रुपए लेते सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है ।


आरोपी से पूछताछ के बाद निगरानी विभाग की टीम उसे अपने साथ लेकर चली गई, जहां उसे निगरानी की विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर, मोतिहारी में निगरानी के इस एक्शन से सरकारी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता