ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल

तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने चार को रौंदा, हादसे के बाद लोगों ने गाड़ी में लगाई आग

HAJIPUR: हाजीपुर महनार मुख सड़क मार्ग पर चेचर चौक के पास अनियंत्रित स्कार्पियो ने एक गुमटी नुमा दुकान में ठोकर मार दिया जिसके कारण चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इल

तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने चार को रौंदा, हादसे के बाद लोगों ने गाड़ी में लगाई आग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: हाजीपुर महनार मुख सड़क मार्ग पर चेचर चौक के पास अनियंत्रित स्कार्पियो ने एक गुमटी नुमा दुकान में ठोकर मार दिया जिसके कारण चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए बिदुपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गुस्सा है लोगों ने स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया है। 


घटना की सूचना मिलेत ही बीदुपुर थाने के पुलिस अधिकारी ने दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे। जबतक आग पर काबू पाया गया, जबतक गाड़ी जलकर राख हो गई। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर थाने ले गई है और मामले की जांच में जुट गई है। हादसे में चारों घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है।


सभी चेचर चौक के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायलों में 72 वर्षीय राम प्रवेश सिंह और 45 वर्षीय मनोज सिंह के अलावा दो अन्य लोग शामिल हैं। बिदुपुर थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि अनियंत्रित स्कार्पियो ने गुमटी नुमा दुकान में ठोकर मार दिया था जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता