ब्रेकिंग
बीजेपी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, काली पूजा के चंदे को लेकर विवाद की आशंकादारोगा बनने का सपना रह गया अधूरा, दौड़ की प्रैक्टिस के लिए निकली मुस्कान की सड़क हादसे में मौतभागलपुर में बाढ़ से हाहाकार: NH-80 के बाद ग्रीनफील्ड फोरलेन पर भी चढ़ा पानी, कभी भी भंग हो सकता है राजधानी से संपर्कबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद... बाइक सवार बदमाशों ने शख्स को मारी गोली, हालत गंभीरबिहार में PG मेडिकल छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में भारी बढ़ोतरी; अब हर महीने मिलेंगे लाखों रुपये... जानिए कितना हुआ इजाफाबीजेपी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, काली पूजा के चंदे को लेकर विवाद की आशंकादारोगा बनने का सपना रह गया अधूरा, दौड़ की प्रैक्टिस के लिए निकली मुस्कान की सड़क हादसे में मौतभागलपुर में बाढ़ से हाहाकार: NH-80 के बाद ग्रीनफील्ड फोरलेन पर भी चढ़ा पानी, कभी भी भंग हो सकता है राजधानी से संपर्कबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद... बाइक सवार बदमाशों ने शख्स को मारी गोली, हालत गंभीरबिहार में PG मेडिकल छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में भारी बढ़ोतरी; अब हर महीने मिलेंगे लाखों रुपये... जानिए कितना हुआ इजाफा

बिहार STF का बड़ा एक्शन: ड्रग्स के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 33.2 लाख की हेरोइन के साथ 7 अरेस्ट; कई राज्यों में फैला है नशे का कारोबार

Bihar Police News: बिहार STF और ANTF की संयुक्त कार्रवाई में वैशाली से अंतरराज्यीय ड्रग्स गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। 33.2 लाख की हेरोइन के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार किए गए, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Bihar Police News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Police News: बिहार के वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र से मादक पदार्थ के अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के सात तस्करों को अवैध मादक पदार्थ कोटा (हेरोइन) के साथ बिहार पुलिस के एसटीएफ की विशेष टीम और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में धर-दबोचा गया है। 


इन तस्करों के पास से कुल 166 ग्राम कोटा (हेरोइन) बरामद किया गया है। बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 33 लाख, 20 हजार रूपये बतायी जा रही है। इस मामले में वैशाली के सदर थाने में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 


राज्य पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, हेरोइन के साथ गिरफ्तार तस्करों की पहचान प्रकाश कुमार, पिता हरवंशु राय, नवीन कुमार, पिता दिलीप सिंह, आशु कुमार, पिता अरुण राय, सचिन कुमार, पिता सुदामा सिंह, राहुल कुमार, पिता भगवान राय, शिवम कुमार, पिता प्रमोद सिंह और विकास कुमार, पिता भगवान राय के रूप में की गई है। पकड़े गए सभी तस्कर वैशाली जिले के ही बिदुपुर के रहने वाले हैं। 


पुलिस मुख्यालय के अनुसार इस कांड में कुल 11 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है, जिसमें सात की गिरफ्तारी की जा चुकी है जबकि चार अन्य की तलाश के लिए छापेमारी जारी है। पकड़े गए अभियुक्तों ने पुलिस की शुरूआती पूछताछ में बताया कि वे लोग हेरोइन जैसे मादक पदार्थ की खरीद असम के सिलचर से करते हैं और उसे बिहार लाकर बेचते हैं। 


पुलिस मुख्यालय के अनुसार बिहार में मादक पदार्थों की तस्करी और व्यापार में यह गिरोह पिछले काफी दिनों से सक्रिय था। इनका नेटवर्क बिहार और असम के अलावा देश के कई राज्यों तक फैला हुआ है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता