ब्रेकिंग
Bihar News: : कुख्यात मानव तस्कर मंगरू खलिफा पर ADG का बड़ा एक्शन! SP को FIR दर्ज कर स्पीडी ट्रायल कराने का आदेश, जानें पूरा मामला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘नियम-धर्म होता रहेगा, हमें पता है कि हम जीत गए हैं’, अनंत सिंह बोले- जनता मालिक आएंगे, मिठाई का इंतजाम कर रहे हैं✦Bihar Amrit Bharat Express: दिवाली पर बिहार को बड़ा तोहफा! बरौनी से गुजरात के भुज तक चलेगी नई ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News: : कुख्यात मानव तस्कर मंगरू खलिफा पर ADG का बड़ा एक्शन! SP को FIR दर्ज कर स्पीडी ट्रायल कराने का आदेश, जानें पूरा मामला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘नियम-धर्म होता रहेगा, हमें पता है कि हम जीत गए हैं’, अनंत सिंह बोले- जनता मालिक आएंगे, मिठाई का इंतजाम कर रहे हैं✦Bihar Amrit Bharat Express: दिवाली पर बिहार को बड़ा तोहफा! बरौनी से गुजरात के भुज तक चलेगी नई ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान

बिहार: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो पक्षों के बीच भारी तनाव, मारपीट के बाद सड़क पर उतरे लोग

PURNEA: खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट को लेकर दो समुदायों के लोग आपस में भीड़ गए और जमकर मारपीट की। मारपीट की इस घटना में एक युवक का सिर फटने के बा

बिहार: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो पक्षों के बीच भारी तनाव, मारपीट के बाद सड़क पर उतरे लोग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट को लेकर दो समुदायों के लोग आपस में भीड़ गए और जमकर मारपीट की। मारपीट की इस घटना में एक युवक का सिर फटने के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर आगजनी कर दी और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटना केनगर क्षेत्र की है।


दरअसल, सोशल मीडिया पर इजरायल-हमास युद्ध से जुड़े पोस्ट और कमेंट को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प में एक युवक का सिर फट गया। पीड़ित पक्ष द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बावजूद पुलिस ने कोई कोर्रवाई नहीं की।


इस बात से नाराज पीड़ित पक्ष के लोग सड़क पर उतर गए और टायर जलाकर सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और जाम को घटाकर परिचालन को समाप्त कराया है। इस घटना को लेकर दो पक्षों के बीच इलाके में तनाव की स्थिति है।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता