ब्रेकिंग
Anant Singh : दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह की जमानत रद्द, अब 1 दिसंबर तक सरेंडर; समझिए मोकामा की सियासत और पूरे मामले की कहानी✦पूर्णिया में बड़ा हादसा: कप्तान पुल से सौरा नदी में गिरी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर, पूर्व सांसद के चचेरे भाई की मौत✦Bihar News: जेल जाएंगे बाहुबली विधायक अनंत सिंह, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बढ़ी मुश्किलें, इस दिन तक करना होगा सरेंडर ✦नीरज के ‘ललन बाबू कौन हैं’ बयान के बाद संजय झा का पलटवार, बोले- आदरणीय हैं, JDU को मजबूत करने में बड़ा योगदान✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦ Anant Singh : दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह की जमानत रद्द, अब 1 दिसंबर तक सरेंडर; समझिए मोकामा की सियासत और पूरे मामले की कहानी✦पूर्णिया में बड़ा हादसा: कप्तान पुल से सौरा नदी में गिरी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर, पूर्व सांसद के चचेरे भाई की मौत✦Bihar News: जेल जाएंगे बाहुबली विधायक अनंत सिंह, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बढ़ी मुश्किलें, इस दिन तक करना होगा सरेंडर ✦नीरज के ‘ललन बाबू कौन हैं’ बयान के बाद संजय झा का पलटवार, बोले- आदरणीय हैं, JDU को मजबूत करने में बड़ा योगदान✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

बिहार: सो रहे शख्स की गला रेतकर हत्या, बथान में मिला खून से सना शव

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बदमाशों ने एक अधेड़ शख्स की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक का खून से सना शव बथान से मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। घटना

बिहार: सो रहे शख्स की गला रेतकर हत्या, बथान में मिला खून से सना शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बदमाशों ने एक अधेड़ शख्स की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक का खून से सना शव बथान से मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद से मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना सरैया थाना क्षेत्र के भटौलिया गांव की है।


मृतक की पहचान कामेश्वर पासवान के तौर पर हुई है, जो गांव के ही धर्मराज चौधरी के यहां बचपन से ही रहकर काम करता था। बताया जा रहा है कि कामेश्वर पासवान हमेशा अपने काम में लीन रहता था और ज्यादा किसी से कोई मतलब नहीं रखता था। रविवार की सुबह कामेश्वर पासवान देर तक बथान से बाहर नहीं निकला। जब लोग उसे जगाने के लिए पहुंचे तो उसका खून से सना शव देखकर लोग हैरान रह गए।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक कामेश्वर पासवान के साथ करीब 6 महीने से रह रहा बहिलवारा रूपनाथ का रहनेवाला मोहन झा वारदात के बाद से फरार बताया जा रहा है। मौके पर सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन भी पहुंचे हैं और घटना की जानकारी ले रहे हैं। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता