ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

Bihar Crime News: बिहार में दारोगा की पत्नी ने सरकारी क्वार्टर में कर दिया बड़ा कांड, 10 महीने पहले धूमधाम से हुई थी शादी

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले के करगहर थाना परिसर स्थित सरकारी क्वार्टर में सब-इंस्पेक्टर ज्ञानदीप कुमार की पत्नी मीनू कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 10 महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास के करगहर थाना परिसर में स्थित पुलिस क्वार्टर में रह रही रहे एक सब इंस्पेक्टर की पत्नी मीनू कुमारी ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। करगहर थाना परिसर में हुए इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। 


मुजफ्फरपुर के पारु थाना क्षेत्र के प्रबोधी गांव के रहने वाले सब इंस्पेक्टर ज्ञानदीप कुमार करगहर थाना में पदस्थापित हैं। पिछले साल नवंबर महीना के 18 तारीख को ज्ञानदीप की शादी वैशाली जिला के सराय थाना क्षेत्र के रहने वाले मनोज कुमार गुप्ता की पुत्री मीनू कुमारी से हुई थी लेकिन शादी के 10 महीने के बाद ही मीनू ने थाना परिसर में स्थित आवास में ही फांसी लगा ली। 


बता दे कि जिस समय वारदात हुई है उसे दौरान महिला अपनी आवाज में अकेली थी। उसके पति सब इंस्पेक्टर ज्ञानदीप ड्यूटी पर निकले हुए थे। बताया जाता है कि परिजनों ने सामान्य बातचीत करने के लिए जब मीनू को फोन किया, तो बहुत घंटी होने के बावजूद भी कहीं से कोई जवाब नहीं मिलने पर लोग परेशान हो गए। 


बाद में जब लोगों ने आवास पर जाकर देखा तो मीनू अपने ही कमरे में फंदे से लटकी हुई थी। मौके पर एफएसएल की टीम पहुंची तथा छानबीन शुरू कर दी गई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता