ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है✦Bihar News : सिपाही अजीत की मौत में अफेयर का एंगल! दारोगा पुष्पा से रिश्तों की चर्चा, झूठी कहानी के पीछे क्या था राज?✦Bihar News : बिहार में 2424 KM सड़कें बनेंगी, 1.64 लाख करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; 8 जिलों को बड़ा फायदा✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है✦Bihar News : सिपाही अजीत की मौत में अफेयर का एंगल! दारोगा पुष्पा से रिश्तों की चर्चा, झूठी कहानी के पीछे क्या था राज?✦Bihar News : बिहार में 2424 KM सड़कें बनेंगी, 1.64 लाख करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; 8 जिलों को बड़ा फायदा✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क

बिहार: शिक्षिका ने हेडमास्टर पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- स्कूल में बच्चों के सामने करता है छेड़खानी

MOTIHARI: बिहार में एक बार फिर शिक्षा का मंदिर शर्मसार हो गया है। मोतिहारी में एक शिक्षिका ने स्कूल के हेडमास्टर पर यौन उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला अपनी शिकायत लेकर

बिहार: शिक्षिका ने हेडमास्टर पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- स्कूल में बच्चों के सामने करता है छेड़खानी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में एक बार फिर शिक्षा का मंदिर शर्मसार हो गया है। मोतिहारी में एक शिक्षिका ने स्कूल के हेडमास्टर पर यौन उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला अपनी शिकायत लेकर महिला थाना पहुंची थी लेकिन थाना प्रभारी के मौजूद नहीं रहने के कारण उसे वापस लौटना पड़ा। पीड़ित शिक्षिका ने न्याय की गुहार लगाई है।


दरअसल, पूरा मामला तुरकौलिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहुरूपिया की है। घटना के संबंध में पीड़िता शिक्षिका ने बताया कि जब से वह स्कूल में ज्वाइन की है, तब से स्कूल के प्रभारी प्रधान शिक्षक नीतीश कुमार गिरी उनके ऊपर का गलत नजर रहते हैं। वह बिना मतलब के ऑफिस में बुलाते है और अकेला पाकर यौन शोषण करने की कोशिश करते हैं।


शिक्षिका ने कहा कि यौन संबंध बनाने की नियत से हेडमास्टर अक्सर उन्हे प्रताड़ित करते हैं और कहते हैं कि अगर मेरे साथ संबंध नहीं रखोगी तो यहां तुम ठीक से नौकरी नहीं कर सकोगी। शिक्षिका ने बताया कि आरोपी शिक्षक उसे धमकी देता है कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो उसकी हत्या करा देगा। शिक्षिका ने बताया कि उसने हेडमास्टर की विभाग से शिकायत की थी।


शिक्षा विभाग की टीम जब जांच के लिए स्कूल आने वाली थी तो आरोपी शिक्षक ने शिक्षिका के पति को जान से मारने की धमकी दी। वहीं प्रधान शिक्षक विजय कुमार सिंह द्वारा कहा गया कि गांव से 20-25 औरतों को बुलाकर झोटा उखाड़या दूंगा। आरोपी शिक्षक का कहना है कि विभाग में उसकी पहुंच ऊंची है और जो चाहूंगा वही होगा। अब पीड़ित शिक्षिका न्याय की गुहार लगा रही है। मामले को रफादफा करने के लिए स्कूल में शिक्षकों की बैठक भी बुलाई गई थी।

रिपोर्ट- सोहराब आलम