ब्रेकिंग
पप्पू यादव ने किया बड़ा दावा, कहा..अभी तक हम 4 करोड़ से ऊपर लोगों को रोजगार दे चुके हैं, 30 तारीख को और 10 हजार नौकरी देंगेपुलिस ने खोली वायरल वीडियो की पोल: जनता दरबार में झूठा दावा करने वाले का पर्दाफाश, DGP पर जमीन कब्जा करने का लगाया था आरोप‘पहले हत्यारों को फांसी दो, फिर होगी नौकरी और मुआवजे पर बात’, मुख्यमंत्री के ऐलान पर बोले भरत तिवारी के परिजनकार्यपालक अभियंता के तीन ठिकानों पर विजिलेंस की रेड: पत्नी के नाम पर 13 प्लॉट, 19 लाख के गहने; आय से 1 करोड़ अधिक संपत्तिTMKOC: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के बागा ने खरीदी नई BMW कार, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरानपप्पू यादव ने किया बड़ा दावा, कहा..अभी तक हम 4 करोड़ से ऊपर लोगों को रोजगार दे चुके हैं, 30 तारीख को और 10 हजार नौकरी देंगेपुलिस ने खोली वायरल वीडियो की पोल: जनता दरबार में झूठा दावा करने वाले का पर्दाफाश, DGP पर जमीन कब्जा करने का लगाया था आरोप‘पहले हत्यारों को फांसी दो, फिर होगी नौकरी और मुआवजे पर बात’, मुख्यमंत्री के ऐलान पर बोले भरत तिवारी के परिजनकार्यपालक अभियंता के तीन ठिकानों पर विजिलेंस की रेड: पत्नी के नाम पर 13 प्लॉट, 19 लाख के गहने; आय से 1 करोड़ अधिक संपत्तिTMKOC: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के बागा ने खरीदी नई BMW कार, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

बिहार: शराब पार्टी के दौरान शातिर बदमाश कारी सिंह की गोली मारकर हत्या, आपसी रंजिश में पड़ोसी ने ही ले ली जान

BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां जिले के शातिर बदमाश कारी सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आपसी रंजिश में कारी सिंह के पड़ोसी ने ही गोली मारकर उसकी जान ले ली। &nbsp

बिहार: शराब पार्टी के दौरान शातिर बदमाश कारी सिंह की गोली मारकर हत्या, आपसी रंजिश में पड़ोसी ने ही ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां जिले के शातिर बदमाश कारी सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आपसी रंजिश में कारी सिंह के पड़ोसी ने ही गोली मारकर उसकी जान ले ली।  बताया जा रहा है कि कारी सिंह अपने घर से थोड़ी दूर खेत में शराब पार्टी कर रहा था। इसी दौरान उसे गोली मार दी गई। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी स्थित महाज़ी टोला की है।


मृतक की पहचान महाजी टोला के वार्ड 8 निवासी रामनाथ सिंह के 35 वर्षीय बेटे कारी सिंह उर्फ घनश्याम सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी ने ही गोली मारकर कारी सिंह को मौत के घाट उतार दिया। आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से शराब की बोतल भी बरामद की है।


बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि कारी सिंह पूर्व में मर्डर, लूट, डकैती, किडनैपिंग और रंगदारी सहित अन्य मामलों में अपराधी है, जो बेल पर था। सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में मटिहानी थाना अध्यक्ष विवेक भारती घटनास्थल पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता