ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार: शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, जीप पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश

DARBHANGA : इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है. जहां बिहार के दरभंगा जिले में हायाघाट थाना क्षेत्र के हथौड़ी बाजार के सुरेंद्र चौधरी के घर छापेमारी के लिए रविवार की दोपहर पहुंची पुलिस पर

बिहार: शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, जीप पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DARBHANGA : इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है. जहां बिहार के दरभंगा जिले में हायाघाट थाना क्षेत्र के हथौड़ी बाजार के सुरेंद्र चौधरी के घर छापेमारी के लिए रविवार की दोपहर पहुंची पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया. जिसमें तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए.


मामला दरभंगा जिले के हायाघाट थानाक्षेत्र के हथौड़ी गांव का है जहां शराब की सूचना पर शनिवार की रात गयी पुलिस टीम की गाड़ी पर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किये जाने का मामला सामने आया है. हालांकि कोई बड़ी घटना नही घटी और पुलिस ने घटना में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.


मिली जानकारी के अनुसार हायाघाट पुलिस ने गत चार दिसंबर की देर शाम हथौड़ी बाजार में छापेमारी कर सुरेंद्र चौधरी के घर के पीछे स्थित बगीचे और  उसके घर से 19 बोतल विदेशी शराब जब्त कर सुरेंद्र चौधरी को पकड़ लिया. जिसके बाद सुरेन्द्र चौधरी को उनके समर्थकों द्वारा पुलिस से छुड़ाने के दौरान पुलिस पर जानलेवा हमला किया गया. इसमें सहायक अवर निरीक्षक सहित दो सिपाहियों को चोटें आयी. उपद्रवियों ने पुलिस के कब्जे से आरोपित सुरेंद्र चौधरी को छुड़ा भी लिया.


जब पुलिस से इस संबंध में जानकारी ली गयी तो थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने पेट्रोल डालकर आग लगाने के प्रयास के सवाल को टाल दिया. उन्होंने कहा कि शनिवार की शाम में शराब छापामारी के दौरान शराब कारोबारी के परिजनों द्वारा हो हल्ला कर विरोध किया गया.


छापेमारी का विरोध करने के आरोप में हथौड़ी गांव के स्व0 हजारी चौधरी के पुत्र श्याम बाबू चौधरी, श्याम बाबू चौधरी के पुत्र संजीव चौधरी, सुरेंद्र चौधरी की पत्नी नीलम देवी एवं माखन चौधरी की पत्नी पूजा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है. इन सभी को गिरफ्तार कर हायाघाट कांड संख्या 146/21 दर्ज करते हुए सभी को न्यायिक हिरासत भेजा गया है.


रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT

FirstBihar संवाददाता