ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार : शादीशुदा महिला रात के अंधेरे में प्रेमी को बुलाकर कर रही थी गंदा काम, पति पहुंचा तो हो गया खूनी खेल..

MADHUBANI : बिहार के मधुबनी जिले से पति-पत्नी और प्रेमी के बीच की कहानी का खौफनाक अंजाम सामने आया है. एक युवक को शादीशुदा महिला से इश्क़ फरमाना महंगा पड़ गया. दरअसल, अनिल कुमार महतो

बिहार : शादीशुदा महिला रात के अंधेरे में प्रेमी को बुलाकर कर रही थी गंदा काम, पति पहुंचा तो हो गया खूनी खेल..
First Bihar
3 मिनट

MADHUBANI : बिहार के मधुबनी जिले से पति-पत्नी और प्रेमी के बीच की कहानी का खौफनाक अंजाम सामने आया है. एक युवक को शादीशुदा महिला से इश्क़ फरमाना महंगा पड़ गया. दरअसल, अनिल कुमार महतो की अपनी विवाहिता पड़ोसन बबिता देवी से इश्क लड़ाने के चक्कर में हत्या कर दी गई. राजनगर थाना पुलिस ने इस खुनी प्रेम कहानी का पर्दाफाश किया है.


मामले का पर्दाफाश करते हुए डीएसपी सदर राजीव कुमार ने बताया कि अनिल कुमार महतो तथा जगदीश चौधरी की पत्नी बबिता देवी के बीच विगत पांच वर्षों से विवाहेत्तर संबंध थे. दोनों के बीच नाजायज रिश्ते इस हद तक बढ़े कि इन दोनों ने दो मार्च को शादी की नियत से दिल्ली भाग निकलने की योजना बना डाली. बबिता देवी ने अपने प्रेमी अनिल कुमार महतो को फोन कर रात के अंधेरे में मिलने के लिए बुला लिया और दोनों प्रेमालाप में मग्न हो गये. पति को शक हुआ तो वह भी उसके पीछे-पीछे पहुंच गया. वहां अपनी पत्नी को अनिल कुमार महतो के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख जगदीश चौधरी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. 


पति को देख पत्नी के भी होश उड़ गए. उसके बाद दोनों ने मिलकर गला दबा कर अनिल कुमार महतो की हत्या कर दी. इन दोनों ने हत्या में अनिल कुमार महतो की टीशर्ट का भी उपयोग किया. इसके बाद मृतक के शव को साइकिल पर लाद कर परिहारपुर-राजनगर मुख्य सड़क से नरकटिया रेल गुमटी से तकरीबन पांच सौ मीटर दक्षिण मंगरपट्टी-रांटी मार्ग पर झाड़ी में ठिकाने लगा दिया.


राजनगर थाना पुलिस ने बीते 26 मार्च को थाना क्षेत्र अंतर्गत परिहारपुर नोनियां टोल के वार्ड आठ निवासी घूरन कामत के ऑटो चालक पुत्र अनिल कुमार महतो (21) हत्याकांड का पर्दाफाश चार दिनों के अंदर कर लिया है. अनिल कुमार की हत्या में उसकी प्रेमिका बबिता देवी (30) तथा उसके पति जगदीश चौधरी (35) संलिप्त पाए गए हैं. बबिता देवी तीन बच्चों की मां है. दंपती ने उक्त वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के परिहारपुर नोनियां टोल निवासी ऑटो ड्राइवर अनिल कुमार महतो बीते 24 मार्च की रात्रि से घर से गायब था. 26 मार्च की सुबह नरकटिया-रांटी पथ पर सोनबारी चौर में उसका शव बरामद किया गया था.