ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार: शादी समारोह में भोज खाने के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, मौके पर मची अफरा-तफरी

DARBHANGA: खबर दरभंगा से आ रही है, जहां शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे एक युवक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बिरौल थाना क्षेत्र के निसिहारा गांव की है। युवक खाना

बिहार: शादी समारोह में भोज खाने के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA: खबर दरभंगा से आ रही है, जहां शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे एक युवक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बिरौल थाना क्षेत्र के निसिहारा गांव की है। युवक खाना खा रहा था इसी दौरान बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक युवक की पहचान बड़गांव ओपी क्षेत्र के पलवा गांव निवासी 32 वर्षीय अवधेश सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि अवधेश बिरौल थाना क्षेत्र निसिहारा गांव में एक शादी समारोह में भोज खाने के लिए पहुंचा था। अवधेश कुर्सी पर बैठकर खाना खा रहा था इसी दौरान बदमाशों ने उसे गोली मार दी।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही बिरौल एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक अवधेश के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है।

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता