ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार: शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में मासूम को लगी गोली, इलाज के दौरान पटना में हुई मौत

NALANDA: बिहार में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में शादी समारोहों के दौरान हर्ष फायरिंग की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही है। ताजा मामला नालंदा का है, जहां एक शादी स

बिहार: शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में मासूम को लगी गोली, इलाज के दौरान पटना में हुई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA:  बिहार में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में शादी समारोहों के दौरान हर्ष फायरिंग की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही है। ताजा मामला नालंदा का है, जहां एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में एक मासूम बच्चे की गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते शादी की खुशियां मातम में बदल गई। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के मल बिगहा गांव की है।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी काजबल्लभ यादव को गिरफ्तार कर लिया और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।मृतक 3 वर्षीय बच्चे का नाम प्रियांशु कुमार बताया जा रहा है। घटना के बाद मृतक बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया है। बच्चे के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।


बताया जा रहा है कि बीते 2 मई को गांव में बारात आई थी। वरमाला के पहले समधी मिलन की रस्म चल रही थी। इसी दौरान राजबल्लभ यादव और उसके कुछ साथियों ने कट्टा से फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग के दौरान गोली लगने से तीन साल का प्रियांशु जख्मी हो गया। परिजन घायल बच्चे को आनन-फानन में इलाज के लिए पटना ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


जिसके बाद बच्चे के परिजन नूरसराय थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पूरे मामले पर थाना अध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK

FirstBihar संवाददाता