ब्रेकिंग
Bihar MLC Result: नतीजा आने से पहले ही मोकामा में जश्न, सूरजभान सिंह के आवास के बाहर गूंजे पटाखे; नीरज कुमार की बढ़त ने बढ़ाया उत्साह✦Bihar MLC Result: नवल यादव से मदन मोहन झा तक... चारों सीटिंग MLC का पत्ता साफ, शिक्षक चुनाव में चौंकाने वाला रिजल्ट✦Bihar Politics : पटना MLC चुनाव में हार के बाद अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- नीरज जीत चुके हैं, लेकिन बधाई नहीं देंगे; ‘नीरज से अदावत की वजह ‘दुलारचंद केस’!✦Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें हर सीट का पूरा अपडेट✦Bihar Politics : 'मैं पढ़ा-लिखा नहीं, नीरज कुमार पढ़े-लिखे हैं...', अनंत सिंह बोले - दिल्ली जाकर मुझे फंसाया; JDU से बगावत नहीं, अनुज को मैं पहचानता तक नहीं था ✦Bihar MLC Result: नतीजा आने से पहले ही मोकामा में जश्न, सूरजभान सिंह के आवास के बाहर गूंजे पटाखे; नीरज कुमार की बढ़त ने बढ़ाया उत्साह✦Bihar MLC Result: नवल यादव से मदन मोहन झा तक... चारों सीटिंग MLC का पत्ता साफ, शिक्षक चुनाव में चौंकाने वाला रिजल्ट✦Bihar Politics : पटना MLC चुनाव में हार के बाद अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- नीरज जीत चुके हैं, लेकिन बधाई नहीं देंगे; ‘नीरज से अदावत की वजह ‘दुलारचंद केस’!✦Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें हर सीट का पूरा अपडेट✦Bihar Politics : 'मैं पढ़ा-लिखा नहीं, नीरज कुमार पढ़े-लिखे हैं...', अनंत सिंह बोले - दिल्ली जाकर मुझे फंसाया; JDU से बगावत नहीं, अनुज को मैं पहचानता तक नहीं था

बिहार: शादी कराने का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार लड़कों ने बंद कमरे में किया गंदा काम

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां पुलिस ने नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने वाले चार मनचलों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अच्छे घर में शादी कराने का झांसा देकर लड़की को

बिहार: शादी कराने का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार लड़कों ने बंद कमरे में किया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां पुलिस ने नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने वाले चार मनचलों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अच्छे घर में शादी कराने का झांसा देकर लड़की को बुलाकर लाए और कमरे में बंद कर चारों ने बारी बारी से रेप किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और चारों बदमाशों को धर दबोचा। 


बताया जा रहा है कि सोनबरसा प्रखंड के दलकाबा गांव निवासी इंद्रजीत यादव पीड़ित लड़की को अच्छे घर में शादी कराने का झांसा देकर उसे बहला फुसलाकर सीतामढ़ी स्थित अंबेडकर चौक लेकर आया था, जहां एक किराए के मकान में अपने 3 दोस्तों के साथ उसने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब नगर थाना की पुलिस गश्ती के दौरान रिंग बांध से गुजर रही थी। सड़क से गुजर रही लड़की से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने जो कुछ बताया, उसे सुनकर पुलिस दंग रह गई।


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस एक्शन में आई और वारदात में शामिल इंद्रजीत यादव, सौरव यादव, अनिल यादव और जय किशोर कुशवाहा को धर दबोचा। सीतामढ़ी के एसपी मनोज कुमार तिवारी ने पूरे मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गई, जिसमें गैंगरेप में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता