ब्रेकिंग
बूढ़ी गंडक में डूबे तीन किशोर, पांच दोस्त निकले थे नहाने, SDRF और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारीमुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव: बाबा गरीबनाथ धाम जा रहे कांवरिया को मारी गोली, हालत गंभीरदिल्ली मेट्रो में हंगामा: महिला की फोटो लेने के आरोप में CISF जवान सस्पेंडUGC-NET जून 2026: अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा रद्द, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल‘अभी भी कुछ लोग दिमागी नक्सली’, कांग्रेस पर BJP का पलटवार, रविशंकर प्रसाद ने चिदंबरम को घेराबूढ़ी गंडक में डूबे तीन किशोर, पांच दोस्त निकले थे नहाने, SDRF और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारीमुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव: बाबा गरीबनाथ धाम जा रहे कांवरिया को मारी गोली, हालत गंभीरदिल्ली मेट्रो में हंगामा: महिला की फोटो लेने के आरोप में CISF जवान सस्पेंडUGC-NET जून 2026: अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा रद्द, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल‘अभी भी कुछ लोग दिमागी नक्सली’, कांग्रेस पर BJP का पलटवार, रविशंकर प्रसाद ने चिदंबरम को घेरा

बिहार से बड़ी खबर: महाबोधि मंदिर में फायरिंग से हड़कंप, गोली लगने से एक पुलिसकर्मी की मौत

GAYA: बड़ी खबर गया के बोधगया से आ रही है, जहां महाबोधि मंदिर में गोलीबारी की घटना हुई है। फायरिग की इस घटना में गोली लगने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिल

बिहार से बड़ी खबर: महाबोधि मंदिर में फायरिंग से हड़कंप, गोली लगने से एक पुलिसकर्मी की मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: बड़ी खबर गया के बोधगया से आ रही है, जहां महाबोधि मंदिर में गोलीबारी की घटना हुई है। फायरिग की इस घटना में गोली लगने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। 


दरअसल, बोधगया स्थित ऐतिहासिक महाबोधि मंदिर परिसर में शुक्रवार को हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। फायरिंग की घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बलों में हड़कंप मच गया। गोलीबारी की इस घटना में गोली लगने से एक पुलिस जवान की मौके पर ही मौत हो गई है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले के छानबीन में जुट गई है। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला जा रहा है। गोली किसने और क्यों चलाई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। गया एसपी आशीष भारती ने कहा है कि अभी पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची है और जांच कर रही है।