ब्रेकिंग
Bihar Politics : अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें तो तेजस्वी ने ली चुटकी, बोले- 'हमारे यहां से गद्दारी करके गए थे तो सरकार अच्छी हो गई थी...', फिर यह कैसे हो गया ? ✦Anant Singh News : कभी AK-47 तो कभी गोलीबारी, कभी हत्याकांड... पिछले 10 साल में कितनी बार जेल पहुंचे अनंत सिंह?✦Anant Singh News : 'मैं तीन में हूं न तेरह में...' अनंत सिंह पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नीरज कुमार का तंज, बोले- जैसा कीजिएगा वैसा भरिएगा!✦ Anant Singh : दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह की जमानत रद्द, अब 1 दिसंबर तक सरेंडर; समझिए मोकामा की सियासत और पूरे मामले की कहानी✦पूर्णिया में बड़ा हादसा: कप्तान पुल से सौरा नदी में गिरी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर, पूर्व सांसद के चचेरे भाई की मौत✦Bihar Politics : अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें तो तेजस्वी ने ली चुटकी, बोले- 'हमारे यहां से गद्दारी करके गए थे तो सरकार अच्छी हो गई थी...', फिर यह कैसे हो गया ? ✦Anant Singh News : कभी AK-47 तो कभी गोलीबारी, कभी हत्याकांड... पिछले 10 साल में कितनी बार जेल पहुंचे अनंत सिंह?✦Anant Singh News : 'मैं तीन में हूं न तेरह में...' अनंत सिंह पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नीरज कुमार का तंज, बोले- जैसा कीजिएगा वैसा भरिएगा!✦ Anant Singh : दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह की जमानत रद्द, अब 1 दिसंबर तक सरेंडर; समझिए मोकामा की सियासत और पूरे मामले की कहानी✦पूर्णिया में बड़ा हादसा: कप्तान पुल से सौरा नदी में गिरी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर, पूर्व सांसद के चचेरे भाई की मौत

बिहार: स्कूल जा रही 10वीं की छात्रा को उठा ले गए बदमाश, बंद कमरे में हैवानों ने किया गंदा काम

KAIMUR: कैमूर में 10वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा पढ़ने के लिए स्कूल जा रही थी, इसी दौरान बीच रास्ते में बदमाश उसे जबरन उठा ले गए और कमरे में बं

बिहार: स्कूल जा रही 10वीं की छात्रा को उठा ले गए बदमाश, बंद कमरे में हैवानों ने किया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर में 10वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा पढ़ने के लिए स्कूल जा रही थी, इसी दौरान बीच रास्ते में बदमाश उसे जबरन उठा ले गए और कमरे में बंद कर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने किशोरी को सड़क पर फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।


बताया जा रहा है कि 10वीं की पीड़ित छात्रा स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी। स्कूल जाने के दौरान रास्ते में मौजूद तीन से चार बदमाशों ने उसका रास्ता रोक दिया और उसे उठाकर एक कमरे में ले गए, जहां बंद कमरे में दरिंदों ने किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद बदमाश पीड़ित लड़की को बेहोशी की हालत में सड़क पर फेंककर फरार हो गए।


रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर जब बेहोश छात्रा पर पड़ी तो उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बेहोश छात्रा को इलाज के लिए दुर्गावती पीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता को भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्रा के परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुटी है और बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।