ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार : ससुराल से दहेज नहीं मिला तो पति ने कर ली तीन-तीन शादी, ऐसा खुला भेद

BANKA : बॉलीवुड के चर्चित हिंदी फिल्म फ्रांड सइया 2019 में रिलीज हुई थी. जिस फिल्म में मुख्य किरदार में अरशद वारसी थे. जिसमें अभिनेता ने दहेज के लालच में एक, दो नहीं तीन-तीन शादियों की थी. ठीक उसी

बिहार : ससुराल से दहेज नहीं मिला तो पति ने कर ली तीन-तीन शादी, ऐसा खुला भेद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BANKA : बॉलीवुड के चर्चित हिंदी फिल्म फ्रांड सइया 2019 में रिलीज हुई थी. जिस फिल्म में मुख्य किरदार में अरशद वारसी थे. जिसमें अभिनेता ने दहेज के लालच में एक, दो नहीं तीन-तीन शादियों की थी. ठीक उसी फिल्म से मैच खाकर बांका में भी इस तरह का अजीबो गरीब कहानियों सामने आई है. जहां एक कलयुगी पति ने एक, दो नहीं दहेज के लालच में तीन-तीन शादियों की है.


मामला का खुलाशा तब हुआ. जब पहली पत्नी ने इसकी शिकायत बांका के धोरैया धनकुंड थाना में की है. इसके बाद सारा मामला का खुलाशा हुआ है. जानकारी हो कि धनकुंड थाना निवासी संजय मंडल की शादी धनकुंड थाना क्षेत्र के डेजी देवी से करीब 15 साल पूर्व हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी. लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद पति और सास ने मिलकर उससे मायके से दो लाख रुपये लाने का दवाब बनाने लगा. रुपया देने में महिला के मायके वाले सक्षम नहीं होने पर पति संजय मंडल ने दूसरी शादी असरगंज थाना के अमैया गांव में सुनीता देवी से कर लिया. इसके वाबजूद भी उसे पैसे नहीं मिलने पर उसने फिर से तीसरी शादी एक मार्च को रंजू देवू नामक एक शादीशुदा महिला से कर ली है. जबकि महिला एक बच्चे की मां हैं. 


वही तीसरी शादी करने के बाद पहली पत्नी ने अब धनकुंड अपने पति संजय मंडल, सास कलसिया देवी सहित रबिंद्र मंडल, सुलोचना देवी, अम्बो मंडल पर केस दर्ज कराया है. जिसके बाद पुलिस हरकत में आकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया हैं. इधर थानाध्यक्ष अभिनंदन कुमार सिंह ने बताया कि महिला के आवेदन पर केस दर्ज कर तीन शादी करने वाले पति संजय मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sonty Sonam

FirstBihar संवाददाता