ब्रेकिंग
Buxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरBihar News: गाड़ी मालिकों के लिए बड़ी खबर....31 दिसंबर तक करा लें बैकलॉग एंट्री, वरना अमान्य हो जाएंगे ऑफलाइन रजिस्टर्ड वाहनसीतामढ़ी के सरकारी स्कूल में प्रखंड प्रमुख और हेडमास्टर आपस में भिड़े, औचक निरीक्षण के दौरान जमकर हुई बहस, वीडियो वायरलपटना में अगले कुछ घंटों में हाईएस्ट फ्लड लेवल पार कर सकती है गंगा, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट; विशेष सतर्कता के निर्देशBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरBihar News: गाड़ी मालिकों के लिए बड़ी खबर....31 दिसंबर तक करा लें बैकलॉग एंट्री, वरना अमान्य हो जाएंगे ऑफलाइन रजिस्टर्ड वाहनसीतामढ़ी के सरकारी स्कूल में प्रखंड प्रमुख और हेडमास्टर आपस में भिड़े, औचक निरीक्षण के दौरान जमकर हुई बहस, वीडियो वायरलपटना में अगले कुछ घंटों में हाईएस्ट फ्लड लेवल पार कर सकती है गंगा, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट; विशेष सतर्कता के निर्देश

बिहार: ससुर ने ही गोली मारकर ले ली दामाद की जान, बेटी के प्रेम विवाह से था नाराज

BUXAR: खबर बक्सर से आ रही है, जहां एक फौजी ससुर ने अपने ही दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी। डुमरांव थाने से महज कुछ ही दूरी पर हुई इस वारदात से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। मृ

बिहार: ससुर ने ही गोली मारकर ले ली दामाद की जान, बेटी के प्रेम विवाह से था नाराज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BUXAR: खबर बक्सर से आ रही है, जहां एक फौजी ससुर ने अपने ही दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी। डुमरांव थाने से महज कुछ ही दूरी पर हुई इस वारदात से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। मृतक शख्स सैलून में बाल कटवा रहा था इसी दौरान बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक मोनू राय वार्ड पार्षद का भाई था। पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। मोनू राय ने 2 वर्ष पहले डुमरांव के पास के मोहल्ले के रहने वाले सुनील पाठक की बेटी से प्रेम विवाह किया था। ससुराल के लोग इस प्रेम विवाह के खिलाफ थे। इसको लेकर ससुराल के लोगों ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। रविवार की देर शाम सैलून में बाल कटाने गए मोनू राय और ससुर के बीच कुछ कहा सुनी हुई उसके बाद फौजी ससुर ने उसे गोली मार दी।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक मोनू राय के ससुर सुनील पाठक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ससुर ने पुलिस के समक्ष दामाद की हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया है। एसपी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी ने खुद फोन कर इस घटना की जानकारी दी और बताया कि आत्मरक्षा में उसे गोली चलानी पड़ी। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्टल और 16 गोली के साथ दो मैगजीन बरामद किया है।