ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार: सरकारी पैसों की बंदरबांट को लेकर हिंसक झड़प, मुखिया पति-वार्ड सदस्य पति के बीच जमकर मारपीट

HAJIPUR: बिहार में सरकारी योजनाओं के पैसों की लूट का मामला कोई नया नहीं है, अक्सर ऐसे मामले सामने आते रहते हैं हालांकि वैशाली से जो मामला सामने आया है वह चौंकाने वाला है। यहां सरका

बिहार: सरकारी पैसों की बंदरबांट को लेकर हिंसक झड़प, मुखिया पति-वार्ड सदस्य पति के बीच जमकर मारपीट
Mukesh Srivastava
3 मिनट

HAJIPUR: बिहार में सरकारी योजनाओं के पैसों की लूट का मामला कोई नया नहीं है, अक्सर ऐसे मामले सामने आते रहते हैं हालांकि वैशाली से जो मामला सामने आया है वह चौंकाने वाला है। यहां सरकारी पैसों की बंदरबांट को लेकर मुखिया पति और वार्ड सदस्य के पति के बीच हिंसक झड़प हुई है। इस दौरान दोनों के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई है। मारपीट का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर लाठियां बरसाते नजर आ रहे हैं। घटना के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहीमापुर पंचायत की है।


बताया जा रहा है कि सरकारी योजना के पैसों के विवाद को लेकर मुखिया पति मिलन सिंह और वार्ड सदस्य पति ललन सिंह के बीच मारपीट की घटना हुई है हालांकि दोनों पक्ष एक दूसरे पर अलग-अलग आरोप लगा रहे हैं। वार्ड सदस्य के पति ललन सिंह का आरोप है कि शौचालय और गौशाला निर्माण में लोगों से 20-20 हजार रुपया वसूला जा रहा था। साथ ही निर्णाण में सीमेंट और बालू भी मिलावटी लगाया गया है, जिसका विरोध करने पर उनके घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की गई है। वहीं रहीमापुर पंचायत के मुखिया पति मिलन सिंह का कहना है कि उनके भतीजे ने वार्ड चुनाव लड़ने के लिए 25 हजार रुपया दिया था और जब पैसा मांगा तो उनके साथ मारपीट की गई।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। मारपीट की घटना में तीन लोग गंभी रूप से घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंचायत में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है। मौके पर पहुंचे बिदुपुर थाना के पुलिस अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि अब हालात सामान्य है। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है, दोनों तरफ से थाने में लिखित आवेदन दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों ही जनप्रतिनिधियों के बीच सरकारी पैसों की बंदरबांट को लेकर विवाद हुआ था और उसी विवाद को लेकर दोनों के बीच मारपीट की घटना हुई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें