ब्रेकिंग
सिद्धिविनायक मंदिर में 18 करोड़ रुपये के दान गबन का दावा, राज ठाकरे ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांगखेत में शौच के लिए गए मासूम की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत, परिवार में कोहरामस्मैक कारोबार को लेकर गैंगवार: दो गुटों में जमकर चली गोलियां, दोनों पक्षों के युवक घायल; 3 हिरासत मेंबिहार के 276 प्रखंडों में खुलेंगे ब्लड कलेक्शन सेंटर, गांवों में ही मिलेगी रक्त की सुविधा; जानिए किस जिले में कितने केंद्रमंदिर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आए पुलिस-रेल कर्मचारी, दोनों की मौके पर मौतसिद्धिविनायक मंदिर में 18 करोड़ रुपये के दान गबन का दावा, राज ठाकरे ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांगखेत में शौच के लिए गए मासूम की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत, परिवार में कोहरामस्मैक कारोबार को लेकर गैंगवार: दो गुटों में जमकर चली गोलियां, दोनों पक्षों के युवक घायल; 3 हिरासत मेंबिहार के 276 प्रखंडों में खुलेंगे ब्लड कलेक्शन सेंटर, गांवों में ही मिलेगी रक्त की सुविधा; जानिए किस जिले में कितने केंद्रमंदिर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आए पुलिस-रेल कर्मचारी, दोनों की मौके पर मौत

बिहार: सनकी पति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी को किया अधमरा, घरेलू विवाद में वारदात को दिया अंजाम

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां एक सनकी पति ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी ही पत्नी को बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। आनन फानन

बिहार: सनकी पति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी को किया अधमरा, घरेलू विवाद में वारदात को दिया अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां एक सनकी पति ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी ही पत्नी को बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। आनन फानन में महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना मथुरापुर ओपी के झिल्ली चौक के पास की है। 


जख्मी महिला की पहचान झिल्ली चौक निवासी चांदनी खातून के रूप में हुई है। वारदात के बाद आरोपी पति मोहम्मद अजीज मौके से फरार हो गया है। परिजनों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। सोमवार की रात भी दोनों के बीच विवाद हो रहा था। मंगवार की दोपहर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और पति ने चांदनी खातून पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।


चांदनी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। परिजनों के बयान पर पुलिस ने फरार हुआ आरोपी पति को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता