ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार: संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां घर से लापता युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव उसके घर से एक किलोमीटर दूर से बरामद किया गया है। मृतक क

बिहार: संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां घर से लापता युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव उसके घर से एक किलोमीटर दूर से बरामद किया गया है। मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव को फेंकने की आशंका जताई है। घटना उदाकिशुनगंज के बिहारीगंज की है।


मृतक की पहचान बिहारीगंज वार्ड-14 निवासी उमेश प्रसाद भगत के 32 वर्षीय बेटे मिट्ठू कुमार के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मिट्ठू कुमार पूर्णिया में रहकर फेरी का काम करता था। बीते 31 दिसंबर को वह अपने गांव आया था। बुधवार की शाम करीब 4 बजे वह घर से निकला था। रात में जब वह घर नहीं पहुंचा खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। सुबह में जानकारी मिली कि बिहारीगंज के बिशनपुर प्लाई मिल के सामने सड़क किनारे बाइक और शव पड़ा है। 


परिजनों के मुताबिक मृतक मिट्ठू कुमार का किसी से कोई विवाद नहीं था। किसी ने उसकी हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया है। उन्होंने कहा कि अगर एक्सीडेंट में मौत होती तो बाइक भी क्षतिग्रस्त होता, लेकिन बाइक को कोई नुकसान नहीं हुआ है। बिहारीगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने अभी आवेदन नहीं दिया है। पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता