ब्रेकिंग
बूढ़ी गंडक में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में पसरा मातमBihar Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट की बैठक आज शाम 4 बजे, रोजगार और निवेश पर बड़े फैसले की उम्मीद; इन प्रस्तावों पर टिकी निगाहेंखेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से किसान की मौत, जमुई में ग्रामीणों का फूटा गुस्साBihar News : फिल्म सिटी के बाद बिहार में NSD कैंपस की एंट्री! केंद्र ने दी मंजूरी, PM मोदी को CM सम्राट ने कहा शुक्रियाBihar Flood Alert: बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा, गंगा-गंडक के बाद सोन भी उफान पर; कई इलाकों में हाई अलर्टबूढ़ी गंडक में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में पसरा मातमBihar Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट की बैठक आज शाम 4 बजे, रोजगार और निवेश पर बड़े फैसले की उम्मीद; इन प्रस्तावों पर टिकी निगाहेंखेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से किसान की मौत, जमुई में ग्रामीणों का फूटा गुस्साBihar News : फिल्म सिटी के बाद बिहार में NSD कैंपस की एंट्री! केंद्र ने दी मंजूरी, PM मोदी को CM सम्राट ने कहा शुक्रियाBihar Flood Alert: बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा, गंगा-गंडक के बाद सोन भी उफान पर; कई इलाकों में हाई अलर्ट

बिहार: संदिग्ध हालत में दो लोगों की मौत से हड़कंप, जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका

CHAPRA : खबर छपरा से आ रही है, जहां शराब पीने से दो लोगों की संदिग्ध मौत हो गई है। ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार की देर शाम दोनों ने शराब का सेवन किया था। जिसके बाद उनकी हालत बिगड़न

बिहार: संदिग्ध हालत में दो लोगों की मौत से हड़कंप, जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHAPRA : खबर छपरा से आ रही है, जहां शराब पीने से दो लोगों की संदिग्ध मौत हो गई है। ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार की देर शाम दोनों ने शराब का सेवन किया था। जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी थी। घटना दरियापुर प्रखंड के विश्वंभरपुर पथरा गांव की है। हालत बिगड़ने के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनो की मौत हो गई। ग्रामीण मौत का कारण शराब बता रहे हैं जबकि जिला प्रशासन दोनों की मौत संदिग्ध बता रही है।


मृतकों की पहचान दरियापुर प्रखंड के विश्वंभरपुर पथरा गांव निवासी गणेश महतों के 35 वर्षीय बेटे भोला महतो और गांव के ही द्वारिका महतो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम दोनों ने नदी के किनारे बैठकर शराब के सेवन किया था। देर रात दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद आनन फानन में परिजन दोनों को लेकर दरियापुर स्थित पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने भोला को मृत घोषित कर दिया जबकि द्वारिका को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया था लेकिन उसकी भी मौत इलाज के दौरान हो गई।


मामले में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे है जबकि परिजन भी कुछ बताने से कतरा रहे हैं। हालांकि गांव के लोगों का कहना है कि जहरीली शराब पीने से दोनों की मौत हुई है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। बता दें कि बिहार में सरकार और पुलिस प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद शराब बेचने और पीने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। जहरीली शराब पीने से बिहार में अबतक कितने की लोगों की मौत हो चुकी है बावजूद लोग इससे परहेज नहीं कर रहे हैं।