ब्रेकिंग
क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल

बिहार: संदिग्ध अवस्था में रेप पीड़िता की मौत, फंदे से लटका मिला शव, हत्या की आशंका

BEGUSARAI: बेगूसराय में नाबालिग रेप पीड़िता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। दरअसल, उसका शव उसके ही घर में फंदे से लटका हुआ मिला, जिसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई है। ये मा

बिहार: संदिग्ध अवस्था में रेप पीड़िता की मौत, फंदे से लटका मिला शव, हत्या की आशंका
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में नाबालिग रेप पीड़िता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। दरअसल, उसका शव उसके ही घर में फंदे से लटका हुआ मिला, जिसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई है। ये मामला इतना उलझ गया है कि किसी को हत्या का कारण समझ नहीं आ रहा है है। हालांकि लड़की के पिता ने 2 साल पहले हुए दुष्कर्म मामले में आरोपियों पर हत्या का आरोप लगाया है। 


घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक़ शुक्रवार की शाम पीड़िता के पिता और मां खेत गए थे और उसके दो भाई बहन पढ़ाई करने के लिए कोचिंग गए हुए थे। इस दौरान पीड़िता घर में अकेली थी। उसकी बहन जब कोचिंग से घर लौटी तो बहन का शव फंदे से लटका हुआ देखा। सूचना पाकर मां-पिता भी मौके पर पहुंची और बेटी को फंदे से नीचे उतारा। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 


मृतक के पिता का कहना है कि उसकी बेटी को 2 साल पहले गांव के ही तीन युवकों ने अपने हवस का शिकार बना लिया था। इस मामले में एक आरोपी युवक विवेक कुमार अभी भी जेल में बंद है। जबकि दो आरोपी रामकुमार और नीरज कुमार फरार हैं। बताया कि घर के एस्बेस्टस की हाईट अधिक नहीं होने के कारण युवती का पांव जमीन तक आ रहा था। हैरानी की बात तो ये है कि उसके दोनों हाथ पीछे बंधे हुए थे। इससे साफ़ हो गया है कि लड़की ने आत्महत्या तो नहीं की है बल्कि उसकी हत्या कर दी गई है। 


पिता को शक है कि रेप करने वाले दोनों आरोपियों ने ही पीड़िता की हत्या कर उसे फंदे से लटका दिया है। आपको बता दें कि 8 जुलाई को पीड़िता की उक्त मामले में कोर्ट में गवाही होने वाली थी। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है। 

टैग्स