ब्रेकिंग
बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”

बिहार: भाई ने ही गोली मारकर ले ली भाई की जान, संपत्ति विवाद में हत्या की आशंका

AURANGABAD: खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां संपत्ति के विवाद को लेकर एक भाई ने अपने ही भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। आरोपी भाई पहल

बिहार: भाई ने ही गोली मारकर ले ली भाई की जान, संपत्ति विवाद में हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां संपत्ति के विवाद को लेकर एक भाई ने अपने ही भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। आरोपी भाई पहले भी कई बार सौतेले भाई पर हमला कर चुका था और आखिरकार उसकी जान ले ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना नबीनगर थाना क्षेत्र के मंगल बाजार की है।


मृतक की पहचान मंगल बाजार निवासी सजल गुप्ता के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि सजल गुप्ता अपनी खैनी की दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान उसका सौतेला भाई अनमोल उर्फ लड्डू वहां पहुंचा और बिना कुछ कहे सुने गोली दाग दी। जिससे घटनास्थल पर ही सजल की मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तबतक आरोपी वहां से फरार हो गया था।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि संपत्ति के विवाद को लेकर दोनों भाइयों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था और इसी विवाद को लेकर भाई ने ही भाई को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता