ब्रेकिंग
Bihar News : फिल्म सिटी के बाद बिहार में NSD कैंपस की एंट्री! केंद्र ने दी मंजूरी, PM मोदी को CM सम्राट ने कहा शुक्रियाBihar Flood Alert: बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा, गंगा-गंडक के बाद सोन भी उफान पर; कई इलाकों में हाई अलर्टBihar News : जहानाबाद में मचा हड़कंप! घरों में घुसा बाढ़ का पानी, कई सड़कें बंद; नदियां उफान परBihar weather : बिहार में फिर बरसेंगे बादल! पटना समेत 31 जिलों में अलर्ट, इन 3 जिलों में भारी बारिश का खतराट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददBihar News : फिल्म सिटी के बाद बिहार में NSD कैंपस की एंट्री! केंद्र ने दी मंजूरी, PM मोदी को CM सम्राट ने कहा शुक्रियाBihar Flood Alert: बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा, गंगा-गंडक के बाद सोन भी उफान पर; कई इलाकों में हाई अलर्टBihar News : जहानाबाद में मचा हड़कंप! घरों में घुसा बाढ़ का पानी, कई सड़कें बंद; नदियां उफान परBihar weather : बिहार में फिर बरसेंगे बादल! पटना समेत 31 जिलों में अलर्ट, इन 3 जिलों में भारी बारिश का खतराट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मदद

बिहार: सामने आई शिक्षक की काली करतूत, छात्राओं और शिक्षिका के साथ किया था गंदा काम, PMO के हस्तक्षेप के बाद हरकत में आई पुलिस

GAYA : गया में एक शिक्षक की काली करतूत का खुलासा हुआ है। पीएमओ के हस्तक्षेप के बाद पूरा मामला सामने आया है। पूरा मामला गया के एक बालिका इंटर स्कूल से जुड़ा है। यहां एक शिक्षक

बिहार: सामने आई शिक्षक की काली करतूत, छात्राओं और शिक्षिका के साथ किया था गंदा काम, PMO के हस्तक्षेप के बाद हरकत में आई पुलिस
Mukesh Srivastava
3 मिनट

GAYA : गया में एक शिक्षक की काली करतूत का खुलासा हुआ है। पीएमओ के हस्तक्षेप के बाद पूरा मामला सामने आया है। पूरा मामला गया के एक बालिका इंटर स्कूल से जुड़ा है। यहां एक शिक्षक ने स्कूल की छात्राओं और शिक्षिका के साथ गंदी हरकत करने की कोशिश की थी। पीड़ित शिक्षिका ने न्याय पाने के लिए विभागीय स्तर पर भरपूर कोशिश की लेकिन उसकी बात किसी से नहीं सुनी। थक हारकर शिक्षिका ने पीएमओ को पत्र लिखकर घटना की जानकारी दी थी। मामला संज्ञान में आने के बाद पीएमओ ने गया के एसपी को सख्त फरमान जारी किया है।


दरअसल, मामला गया शहर के रामरुचि बालिका इंटर स्कूल से जुड़ा है। घटना साल 2021 के 26 जनवरी की है। जानकारी के मुताबिक गणतंत्र दिवस समारोह में आयोजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शिक्षिका स्कूल की बच्चियों को लेकर डीएम के कार्यालय पहुंची थी। उनके साथ आरोपी शिक्षक भी मौजूद था। देर शाम शिक्षक ने शराब के नशे में महिला शिक्षक के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। आरोपी शिक्षक स्कूल की लड़कियों के साथ भी छेड़ानी की कोशिश करने लगा। बाद में शिक्षिका ने किसी प्रसार बच्चियों को उनके घर पहुंचाया था।


शिक्षिका ने इस बात की शिकायत अपने वरीय अधिकारियों से की लेकिन काफी दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नही हुई। कोई कार्रवाई नहीं होते देख शिक्षिका ने पीएमओ को पत्र लिखकर घटना की जानकारी दी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। करीब डेढ़ साल बाद पीएमओ ने गया एसएसपी को सख्त फरमान जारी किया है।


एसएसपी हरप्रीत कौर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थानाध्यक्ष को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया। एसएसपी के निर्देश के बाद आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में केस दर्द कर पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पीएमओ से पत्र आने के बाद पीड़ित शिक्षिका के मन में एक बार फिर न्याया की उम्मीद जगी है।