ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

बिहार: सड़क निर्माण को लेकर हुए विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, पूर्व मुखिया समेत दो लोगों को लगी गोली

HAJIPUR: बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां सड़क निर्माण के दौरान हुए विवाद के बाद बदमाशों ने पूर्व मुखिया समेत दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना महनार थाना क्षेत्र के हसनपु

बिहार: सड़क निर्माण को लेकर हुए विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, पूर्व मुखिया समेत दो लोगों को लगी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां सड़क निर्माण के दौरान हुए विवाद के बाद बदमाशों ने पूर्व मुखिया समेत दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना महनार थाना क्षेत्र के हसनपुर उत्तरी पंचायत की है। गंभीर हालत में पूर्व मुखिया और एक अन्य शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बताया जा रहा है कि हसनपुर उत्तरी पंचायत में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। निर्माण कार्य के दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत गोलीबारी तक पहुंच गई। फायरिंग की इस घटना में पूर्व मुखिया रंजीत सिंह और एक ग्रामीण प्रमोद सिंह को गोली लग गई।


आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके प पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस की टीम घटनास्थल पर कैंप कर रही है।