ब्रेकिंग
यूपी में फिर बनेगी बीजेपी की सरकार: तेज प्रताप यादव ने किया दावा, कहा..मौका मिला तो करेंगे गठबंधनबढ़ सकती हैं ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की मुश्किलें, CJP का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट; केस दर्ज कर CBI जांच कराने की मांगवैशाली में 13 वर्षीय बच्चे के अपहरण की आशंका, नशेड़ी दोस्तों पर धमकी देने और पैसे मांगने का आरोपबिहार में दिनदहाड़े ज्वेलरी कारोबारी से 22 लाख के सोना-चांदी की लूट, गन पॉइंट पर बाइक रुकवाई और..पटना SSP का बड़ा एक्शन, अपराधी के घर छापेमारी से पहले तलाशी देने वाले दो थानेदार सस्पेंडयूपी में फिर बनेगी बीजेपी की सरकार: तेज प्रताप यादव ने किया दावा, कहा..मौका मिला तो करेंगे गठबंधनबढ़ सकती हैं ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की मुश्किलें, CJP का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट; केस दर्ज कर CBI जांच कराने की मांगवैशाली में 13 वर्षीय बच्चे के अपहरण की आशंका, नशेड़ी दोस्तों पर धमकी देने और पैसे मांगने का आरोपबिहार में दिनदहाड़े ज्वेलरी कारोबारी से 22 लाख के सोना-चांदी की लूट, गन पॉइंट पर बाइक रुकवाई और..पटना SSP का बड़ा एक्शन, अपराधी के घर छापेमारी से पहले तलाशी देने वाले दो थानेदार सस्पेंड

RCD के NH वाले 'टेंडर' में फर्जी वर्क सर्टिफिकेट का बड़ा खेल...जांच में पकड़ाया ठेकेदार, जाली अनुभव प्रमाण पत्र लगाने वाली कंपनी 'ब्लैकलिस्टेड'

बिहार में सड़क निर्माण कार्यों में फर्जी वर्क सर्टिफिकेट का बड़ा खेल सामने आया है। पथ निर्माण विभाग ने जाली अनुभव प्रमाण पत्र के आधार पर टेंडर लेने वाली AARPEE InfraProjects Pvt. Ltd.को ब्लैक लिस्ट कर दिया है.

Bihar Road Project, Bihar Path Nirman Vibhag, Fake Work Certificate, AARPEE InfraProjects Pvt Ltd, Hopecon Infra Projects Pvt Ltd, Bihar Road Construction Scam, Darbhanga Road Project, Dubrajpur Bypas
AI से सांकेतिक तस्वीर
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Road Project: सड़क निर्माण में फर्जी वर्क सर्टिफिकेट देने का खेल धड़ल्ले से चल रहा है. फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र लगाकर टेंडर लेने के खेल में ठेकेदार से लेकर अभियंता तक शामिल होते हैं. पथ निर्माण विभाग ने एक ऐसे ही खेल का खुलासा किया है. फर्जी अनुभव प्रमाण पर टेंडर डालने वाली कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है. कार्यपालक अभियंता की सिफारिश पर आरोपी कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है. 

टेंडर में ठेकेदार ने फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र लगाया था

टेंडर प्राप्त करने के लिए जाली अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न करने के आरोप में संवेदक सिलीगुडी की कंपनी AARPEE InfraProjects Pvt. Ltd. को बिहार ठीकेदारी निबंधन नियमावली 2007 एवं 2015 के विभागीय कार्यालय आदेश के तहत 10 (दस) वर्षों के लिए कालीकृत किया गया है. इस कंपनी ने NH, डिवीजन के तहत Dubrajpur Bypass की निविदा में जाली अनुभव प्रमाण पत्र का प्रयोग कर निविदा प्राप्त किया था. इस संबंध में राष्ट्रीय उच्च प्रमंडल जयनगर ने 19 फऱवरी 2026 को फर्जी प्रमाण पत्र देने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी. कार्यपालक अभियंता की सिफारिश के बाद पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमंडल ने इस कंपनी को 10 सालों के लिए कालीकृत कर दिया है.

 पथ प्रमंडल, दरभंगा के अन्तर्गत रजवारा- तरौनी से धोईघाट पथ भाया फरदाहा-इटहरवा आमी-मझिगामा धबैला धोईघाट के 9वें कि०मी० में कराये गये Cement Concrete Pavement कार्य में प्रयुक्त Cement Concrete का Average Compressive Strength प्रावधान (305.916 Kg/cm²) से काफी कम 131.6625 Kg/cm2 पाये जाने के आलोक में संवेदक Hopecon Infra Projects Pvt. Ltd. को 10 वर्षों के लिए कालीकृत किया गया है. 

उड़नदस्ता जाँच प्रतिवेदन में पथ प्रमंडल, दरभंगा अन्तर्गत रजवारा तरौनी से धोईघाट पथ भाया फरदाहा- इटहरवा आमी-मझिगामा धबैला धोईघाट सड़क निर्माण में अनियमितत्ता पाई गई। उड़नदस्ता टीम ने गड़बड़ी पाये जाने का उल्लेख किया. इन आरोपों में संवेदक Hopecon Infra Projects Pvt. Ltd.को काली सूची डालने की अनुशंसा की गई थी.इसके बाद अभियंता प्रमुख पथ निर्माण विभाग ने 7 अप्रैल को संबंधित कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने का पत्र जारी किया है. 

RCD के NH वाले 'टेंडर' में फर्जी वर्क सर्टिफिकेट का बड़ा खेल...जांच में पकड़ाया ठेकेदार, जाली अनुभव प्रमाण पत्र लगाने वाली कंपनी 'ब्लैकलिस्टेड'

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता