ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने दारोगा की बाइक में मारी टक्कर, मौके पर मचा हड़कंप; अस्पताल में मौतBengaluru में बजेगा बिहार का डंका! CM सम्राट आज करेंगे Bihar Mahotsav 2026 का उद्घाटन, 4 दिन दिखेगी मिट्टी की खुशबूBihar News : 'मेरे फोन से नहीं छोड़ा ...', विधायक के फोन से नहीं छूटा युवक, 2.10 लाख रुपये देने के बाद रिहाई का दावा; सहरसा पुलिस पर आईपी गुप्ता के गंभीर आरोपBihar News: बिहार में सफर पर लगेगा नया टैक्स! 47 पुलों और 55 स्टेट हाईवे पर टोल की तैयारी, पहले होगा ये खास सर्वेपटना में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंगा-पुनपुन लाल निशान के पार, सड़क बही और सैकड़ों एकड़ फसल डूबीBIHAR NEWS : दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने दारोगा की बाइक में मारी टक्कर, मौके पर मचा हड़कंप; अस्पताल में मौतBengaluru में बजेगा बिहार का डंका! CM सम्राट आज करेंगे Bihar Mahotsav 2026 का उद्घाटन, 4 दिन दिखेगी मिट्टी की खुशबूBihar News : 'मेरे फोन से नहीं छोड़ा ...', विधायक के फोन से नहीं छूटा युवक, 2.10 लाख रुपये देने के बाद रिहाई का दावा; सहरसा पुलिस पर आईपी गुप्ता के गंभीर आरोपBihar News: बिहार में सफर पर लगेगा नया टैक्स! 47 पुलों और 55 स्टेट हाईवे पर टोल की तैयारी, पहले होगा ये खास सर्वेपटना में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंगा-पुनपुन लाल निशान के पार, सड़क बही और सैकड़ों एकड़ फसल डूबी

बिहार: रिसेप्शन पार्टी में हर्ष फायरिंग के दौरान बच्चे को लगी गोली, बार बाला का चल रहा था डांस

BEGUSARAI: बिहार में शादी समारोह समेत अन्य सामाजिक आयोजनों में हर्ष फायरिंग का मामला कोई नया नहीं है, अक्सर ऐसे मामले सामने आते रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय का है,जहां रिसेप्शन पार

बिहार: रिसेप्शन पार्टी में हर्ष फायरिंग के दौरान बच्चे को लगी गोली, बार बाला का चल रहा था डांस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में शादी समारोह समेत अन्य सामाजिक आयोजनों में हर्ष फायरिंग का मामला कोई नया नहीं है, अक्सर ऐसे मामले सामने आते रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय का है,जहां रिसेप्शन पार्टी में बार बालाओं के डांस के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक बच्चे को गोली लग गई। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव की है।


बताया जा रहा है कि बीते 9 जून को वीरपुर गांव निवासी बैजनाथ यादव के बेटे श्रवण कुमार की शादी धूमधाम के साथ संपन्न हुई थी। शादी के बाद शनिवार को रिसेप्शन पार्टी आयोजित की गई थी। इस रिसेप्शन पार्टी में बार बालाओं के डांस का भी इंतजाम किया गया था। भोजपुरी गानों पर बार बाला ठुमके लगा रही थीं। कार्यक्रम अपने पूरे सबाब पर था। इसी बीच तीन लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।


फायरिंग के दौरान गांव के ही सोने लाल यादव के 10 वर्षीय बेटे नीरज कुमार को गोली लग गई है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल बच्चे को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस ना तो घटनास्थल पर पहुंची और ना ही घायल बच्चे को देखने आई। बता दें कि बेगूसराय में इन दिनों हर्ष फायरिंग की घटनाएं आम हो गई हैं। हर्ष फायरिंग में गोली लगने से अबतक कई लोगों की जान भी जा चुकी है बावजूद इसके लोग हर्ष फायरिंग करने से बाज नहीं आ रहे हैं।