ब्रेकिंग
दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦पटना के होटल में देह व्यापार का खुलासा! 4 महिलाएं-3 पुरुष पकड़े गए, नाबालिग के रेस्क्यू से मचा हड़कंप✦ मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख का घोटाला: निलंबित तीनों क्लर्क के खिलाफ 'कानूनी कार्रवाई' के आदेश, एप्रुवर तत्कालीन DPO साहेब आलम की भूमिका पर सवाल...✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦पटना के होटल में देह व्यापार का खुलासा! 4 महिलाएं-3 पुरुष पकड़े गए, नाबालिग के रेस्क्यू से मचा हड़कंप✦ मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख का घोटाला: निलंबित तीनों क्लर्क के खिलाफ 'कानूनी कार्रवाई' के आदेश, एप्रुवर तत्कालीन DPO साहेब आलम की भूमिका पर सवाल...

बिहार : राजधानी में बेखौफ अपराधियों की करतूत, लूटपाट का विरोध करने पर शिक्षक दंपति को मारा चाकू, लोगों ने अपराधी को दबोचा

PATNA : राजधानी पटना में बेखौफ अपराधी आए दिन हत्या और लूट जैसी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं, बावजूद इसके पुलिस आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने में विफल सा

बिहार : राजधानी में बेखौफ अपराधियों की करतूत, लूटपाट का विरोध करने पर शिक्षक दंपति को मारा चाकू, लोगों ने अपराधी को दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में बेखौफ अपराधी आए दिन हत्या और लूट जैसी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं, बावजूद इसके पुलिस आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है। ताजा घटना पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र की है, जहां लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने दंपति को चाकू मारकर घायल कर दिया।


जानकारी के मुताबिक मालसलामी थाना क्षेत्र के जलकद्दरबाग में बुधवार की देर रात घर में चोरी की नीयत से घुसे अपराधियों ने लूटपाट का विरोध करने पर एक दिव्यांग शिक्षक और उनकी शिक्षिका पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद घायल शिक्षक दंपति ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शिक्षक दंपति की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग उनके घर पहुंच गये।


लोगों को आता देख अपराधी मौके से फरार हो गया, हालांकि स्थानीय लोगों ने खदेड़कर उसे दबोच लिया। लोगों ने पकड़े गए अपराधी की जमकर पिटाई कर दी और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।


इधर, स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल शिक्षक दंपति संजय कुमार और सुनीता देवी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल शिक्षिका सुनीता देवी नारायणी स्कूल में पढ़ाती हैं। गिरफ्तार अपराधी बेगमपुर इलाके का रहनेवाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस उससे कड़ी पूछताछ में जुटी है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता