ब्रेकिंग
Bihar News: : कुख्यात मानव तस्कर मंगरू खलिफा पर ADG का बड़ा एक्शन! SP को FIR दर्ज कर स्पीडी ट्रायल कराने का आदेश, जानें पूरा मामला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘नियम-धर्म होता रहेगा, हमें पता है कि हम जीत गए हैं’, अनंत सिंह बोले- जनता मालिक आएंगे, मिठाई का इंतजाम कर रहे हैं✦Bihar Amrit Bharat Express: दिवाली पर बिहार को बड़ा तोहफा! बरौनी से गुजरात के भुज तक चलेगी नई ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News: : कुख्यात मानव तस्कर मंगरू खलिफा पर ADG का बड़ा एक्शन! SP को FIR दर्ज कर स्पीडी ट्रायल कराने का आदेश, जानें पूरा मामला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘नियम-धर्म होता रहेगा, हमें पता है कि हम जीत गए हैं’, अनंत सिंह बोले- जनता मालिक आएंगे, मिठाई का इंतजाम कर रहे हैं✦Bihar Amrit Bharat Express: दिवाली पर बिहार को बड़ा तोहफा! बरौनी से गुजरात के भुज तक चलेगी नई ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान

बिहार: सुबह सवेरे रेलवे ट्रैक से छात्रा का शव मिलने से सनसनी, गोली मारकर हत्या की आशंका

SIWAN: रविवार की सुबह सवेरे रेलवे ट्रैक से छात्रा का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई

बिहार: सुबह सवेरे रेलवे ट्रैक से छात्रा का शव मिलने से सनसनी, गोली मारकर हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: रविवार की सुबह सवेरे रेलवे ट्रैक से छात्रा का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। छात्रा के सिर में गहरे जख्म के निशान हैं ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया है। घटना साराय ओपी थाना क्षेत्र के चांप गांव के पास की है।


मृतक की पहचान साराय ओपी थाना क्षेत्र के चांप गांव निवासी युवती के रूप में हुई है, जो इस्लामिया कॉलेज की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह ग्रामीण रेलवे ट्रैक की तरफ गए तो वहां लड़की का शव देखकर दंग रह गए। शव मिलने की जानकारी जैसे ही गांव के लोगों को मिली मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। जितनने लोग उतनी तरह की बातें होने लगी। किसी ने हत्या की आशंका जताई तो कोई ट्रेन से गिरकर मौत की बात कह रहा है।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना परिजनों को दिए जाने के बाद मृतक छात्रा के परिवार में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों को तलाश करने में जुट गई है।