ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : थाने पर हमला करवाने वाला मुखिया पति गिरफ्तार, मतगणना के दिन कराया था बवाल

BETTIAH : खबर बेतिया से जहां पुलिस ने एक मुखिया पति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने पंचायत चुनाव के बाद मतगणना के दिन थाने पर हमला करवाया। आरोपी मुखिया पति को पुलिस ने गिरफ्ता

बिहार : थाने पर हमला करवाने वाला मुखिया पति गिरफ्तार, मतगणना के दिन कराया था बवाल
Editor
2 मिनट

BETTIAH : खबर बेतिया से जहां पुलिस ने एक मुखिया पति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने पंचायत चुनाव के बाद मतगणना के दिन थाने पर हमला करवाया। आरोपी मुखिया पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मतगणना के दिन बेतिया में जो बवाल हुआ इस मामले में पुलिस अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 


बेतिया पुलिस ने जिस मुखिया पति को गिरफ्तार किया है उसकी पत्नी हाल ही चुनाव जीती है। आपको बता दें कि नवनिर्वाचित मुखिया पति पर पुलिस पर हमला करवाने का आरोप है। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की काउंटिंग के दिन चनपटिया प्रखंड के बकुलहर पंचायत की विजेता मुखिया ऐश्वर्या देवी के पति इंद्रेश कुशवाहा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ गोपालपुर थाने में घुसकर हमला कर दिए थे। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे और पुलिस की दो गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने गोपालपुर थाने में केस दर्ज किया था मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। 


गुरुवार की देर शाम पुलिस ने मुखिया पति इंद्रेश कुशवाहा को गोपालपुर बैसखवा चौक से गिरफ्तार कर लिया है। गोपालपुर थानाध्यक्ष राजरूप राय के मुताबिक 1 अक्टूबर को बेतिया बाजार समिति में काउंटिंग हुई थी। जिसमें चनपटिया प्रखंड की बकुलहर पंचायत से मुखिया पद पर ऐश्वर्या देवी ने जीत दर्ज की थी। जीत के बाद ऐश्वर्या देवी के समर्थकों ने बेतिया से अपने घर बकुलहर आने के दौरान गोपालपुर थाना कैंपस में हमला कर दिया था।जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। उसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश करने में जुट गई थी। इसके पहले भी इस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुके हैं। पुलिस अब मुखिया पति गिरफ्तार कर जेल भेज रही है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Alok

FirstBihar संवाददाता