ब्रेकिंग
कैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदमबिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए तीन परीक्षाओं के रिजल्ट जारी, 5312 पदों के लिए 27,969 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनितकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदमबिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए तीन परीक्षाओं के रिजल्ट जारी, 5312 पदों के लिए 27,969 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित

बिहार में बड़े लूटकांड का खुलासा, हथियार के साथ 7 बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े

NALANDA: नालंदा में पिछले दिनों बदमाशों ने दिनदहाड़े में बैंक में घुसकर 11 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए थे। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। बदमाशों ने 3 जुलाई की दोपह

बिहार में बड़े लूटकांड का खुलासा, हथियार के साथ 7 बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: नालंदा में पिछले दिनों बदमाशों ने दिनदहाड़े में बैंक में घुसकर 11 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए थे। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। बदमाशों ने 3 जुलाई की दोपहर नगरनौसा थाना क्षेत्र के महमदपुर रामघाट स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक को अपना निशाना बनाया था।


इस मामले में नालंदा पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने लूटा गया मोबाइल फोन, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक का चेक बुक,वारदात में इस्तेमाल देसी कट्टा और चार गोली, बाइक समेत अन्य सामानों को बरामद किया है।


अपराधियों के घर से तलाशी के दौरान एक देशी राइफल और कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है। हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि 3 जुलाई को दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था और फायरिंग करते हुए बदमाश भाग निकले थे। पुलिस ने जल्द ही लूटे गए पैसे भी बरामद कर लेने की बात कही है।